फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legal Notice of ED to Bikram Singh Majithia in Punjab Drug Racket Case

ड्रग रैकेट में घिरे मजीठिया, ईडी पूछेगी 100 सवाल

Mon, 22 Dec 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 22 Dec 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Legal Notice of ED to Bikram Singh Majithia in Punjab Drug Racket Case

पंजाब में करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के मामले में ईडी ने राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को समन जारी किए हैं। 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे मजीठिया को जालंधर के ईडी दफ्तर बुलाया गया है। यहां पर मजीठिया से मामले को लेकर करीब 100 सवाल पूछे जा सकते हैं, जिनकी सूची विभाग ने तैयार कर रखी है।

विज्ञापन


मामले में पूर्व डीएसपी जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम सामने आया। भोला ने पुलिस सिक्योरिटी में कहा था कि पंजाब में ड्रग का कारोबार मंत्री मजीठिया की शह पर चलाया जा रहा था। इस खुलासे से सरकार और पुलिस प्रशासन सकते में आ गया था।
विज्ञापन


एक्शन में आए पुलिस विभाग ने एक के बाद एक गिरफ्तारियां की। इसी केस में बिट्टू औलख को गिरफ्तार किया गया। बिट्टू विधायक अमरपाल सिंह बोनी का निकटवर्ती और चुनावी इंचार्ज था। उसके पास गनर और गाड़ी होती थी। बिट्टू और मजीठिया के बीच नजदीकियां सामने आई। इस पर ईडी ने इस केस की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में कनाडा के रहने वाले सतप्रीत सत्ता और परबिंदर पिंदी का नाम आया जो आइस ड्रग के कारोबार में लिप्त थे। इन दोनों की ही मजीठिया से नजदीकी थी। दोनों मजीठिया की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया भी आए थे। सत्ता जब भी भारत आता तो मजीठिया ही उसको गनर, गाड़ी और चालक उपलब्ध करवाता था।

इसके अलावा सेक्शन 50 के तहत ईडी ने बिट्टू के पिता रिटायर मास्टर प्रताप सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके बेटे के मजीठिया से काफी नजदीकी संबंध हैं। सूत्रों की माने तो ड्रग के कारोबार में एक बार पैसे के लेनदेन को लेकर तस्करों में कड़वाहट आई थी, जिसे बिट्टू ने मजीठिया से कहकर सुलझाया था।

इस तरह कसता गया शिकंजा

Legal Notice of ED to Bikram Singh Majithia in Punjab Drug Racket Case

-12 नवंबर 2013 में ड्रग तस्करी में पूर्व डीएसपी जगदीश भोला को गिरफ्तार किया गया
-भोला ने पुलिस को बताया कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबार मजीठिया की शह पर चलाया जा रहा है
-15 नवंबर 2013 को कारोबार में शामिल बिट्टू औलख को पुलिस ने गिरफ्तार किया
-औलख और मजीठिया की नजदीकियां सामने आईं तो ईडी ने जांच शुरू की
-जांच में कनाडा के रहने वाले सतप्रीत सत्ता और परबिंदर पिंदी का नाम आया
-दोनों मजीठिया के काफी नजदीकी हैं और उनकी शादी में शामिल भी हुए थे

सत्ता की खातिरदारी करते थे मजीठिया

Legal Notice of ED to Bikram Singh Majithia in Punjab Drug Racket Case

आइस ड्रग के कारोबार में शामिल कनाडा निवासी सतप्रीत सत्ता और परबिंदर पिंदी मजीठिया के करीबी हैं। दोनों मजीठिया की शादी में शामिल होने के लिए भारत भी आए थे। सत्ता जब भी भारत आता तो मजीठिया ही उन्हें गनर, गाड़ी और चालक उपलब्ध करवाते थे।

पुलिस ने दी थी क्लीन चिट
कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने कुछ ही समय पहले ईडी को दी शिकायत में मजीठिया के ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया था। खैहरा का कहना था कि मजीठिया ने चंडीगढ़ में एक ड्रग पैडलर से हवाला का पैसा भी रिसीव किया है। उन्होंने इस संबंध में ईडी को कुछ कॉल डिटेल और अन्य सुबूत भी दिए थे। हालांकि पुलिस ने मजीठिया को क्लीन चिट दे दी।

इस्तीफा दें मजीठिया
बिक्रम मजीठिया को इस्तीफा दे देना चाहिए। ड्रग्स मामले में पार्टी का स्टैंड साफ है। तस्करी में नाम आने पर अगर राणिके और फिल्लौर इस्तीफा दे सकते हैं तो मजीठिया क्यों नहीं।
कमल शर्मा, प्रधान, पंजाब भाजपा

अपराधी नहीं बिक्रम
ईडी के समन जारी होने से कोई अपराधी नहीं बन जाता।
प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed