फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   legal help desk for haryana jat protest and voilence victim

लीगल हेल्प डेस्क पर कॉल करें, हर संभव सहायता मिलेगी

Sun, 28 Feb 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
legal help desk for haryana jat protest and voilence victim

रोहतक में उपद्रव पीड़ितों की मदद के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में लीगल हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां 01262-257304 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या रख सकता है। हाईकोर्ट के निर्देश पर यह पहल की गई है।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ित नि:शुल्क विधिक सेवाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।

बीमा कंपनियों से मुआवजे के लिए आवेदन के बाद राशि नहीं मिलने के संबंध में पीड़ित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव को शिकायत दे सकते हैं। इसका टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 है।
विज्ञापन


सचिव से पा सकते हैं मदद
दुकानें, शोरूम, वाहन, स्कूल, फैक्टरी या चल-अचल संपत्ति के नुकसान के मामले में पीड़ित अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न पर भी कार्रवाई
उपद्रव के दौरान यदि किसी के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है तो वह स्वयं या अपने किसी रिश्तेदार के माध्यम से या डाक और ई-मेल से प्राधिकरण के सचिव को अपनी शिकायत भेज सकता है। पीड़ितों के आवेदन को संबंधित पुलिस थाने में जांच के लिए तत्काल भेजा जाएगा और उसके बाद उनके न्याय दिलाने के लिए पैरवी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed