{"_id":"69275356c8ab4628ed0e497e","slug":"legal-awareness-camp-on-constitution-day-at-dhanas-school-chandigarh-news-c-16-pkl1079-881642-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास स्कूल में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास स्कूल में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
विज्ञापन
चंडीगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए) के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चंडीगढ़ द्वारा सरकारी स्कूल धनास में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उनके अधिकारों तथा विधिक सहायता संबंधी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, सचिव-सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम), चंडीगढ़, अपने स्टाफ सहित उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में न्याय एवं समानता की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।