{"_id":"67ec4c01cf0b1df1700a1d72","slug":"leave-of-surplus-tgt-posted-from-hkrn-in-government-schools-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-672780-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में एचकेआरएन से तैनात सरप्लस टीजीटी की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में एचकेआरएन से तैनात सरप्लस टीजीटी की छुट्टी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तैनात प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) को बड़ा झटका लगा है। प्राथमिक शिक्षा विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत तैनात सरप्लस टीजीटी की तत्काल प्रभाव से छुट्टी होगी।
प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसका आदेश जारी किया है। सरप्लस का मतलब है कि एचकेआरएन के जरिए तैनात शिक्षक के पद पर नियमित भर्ती हो गई या जिस विषय के लिए एचकेआरएन से शिक्षक की तैनाती हुई, अब आवश्यकता नहीं है।
एचकेआरएन के तहत 5948 टीजीटी व 1162 पीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया था। सिरसा में तैनात संस्कृत के टीजीटी सरवन सोनी ने कहा कि यह आदेश टीजीटी के साथ धोखा है। रोहतक में तैनात टीजीटी नीतू और करनाल में तैनात खुसविंदर ने इसे सबको सड़क पर लेकर आने वाला फैसला बताया है। कहा कि इससे प्रदेश में तैनात लगभग 90% शिक्षक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
अब भी 3657 पदों पर एचकेआरएन के जरिए नई भर्ती होनी है। विभाग चाहे तो शिक्षकों को वहां समायोजित कर सकता है। ब्यूरो