फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Learn how learned Punjabi in Punjab, Haryana, Kejriwal smaller

जानिए हरियाणा का छोरा केजरीवाल पंजाब में कैसे सीख गया पंजाबी?

Tue, 31 Jan 2017 09:38 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Learn how learned Punjabi in Punjab, Haryana, Kejriwal smaller
केजरीवाल

पंजाब के चुनावी दंगल में हरियाणवी छोरे पर पूरी तरह से पंजाबियत का रंग चढ़ा हुआ है। मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी मंडी

विज्ञापन

निवासी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ठेठ पंजाबी में राजनीतिक विरोधियों पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। 

सिवानी मंडी के साथ ही सोनीपत और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जीवन का अधिकतर समय गुजारने वाले अरविंद मूलत: हिंदी भाषी ही हैं। अगर आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में न उतरती तो आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले केजरीवाल शायद ही पंजाबी सीखते। 
विज्ञापन


अब वे पंजाबियों से रूबरू होने के लिए उन्हीं की जुबान का सहारा ले रहे हैं। वे पंजाब के अपने सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से भी पंजाबी भाषा और बोलचाल समझते और सीखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कुछ गूढ़ पंजाबी शब्दों का अर्थ भी पंजाब के अपने करीबी पदाधिकारियों से जाना और विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरने के बाद पंजाबियों से उनकी बोली में ही संवाद किया।

कड़ी मेहनत कर सीखी पंजाबी : जयहिंद
आम आदमी पार्टी हरियाणा के संयोजक व केजरीवाल के बेहद करीबी नवीन जयहिंद बताते हैं कि अरविंद ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाबी में ही
लोगों से मुखातिब होने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

बेअदबी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई !

Learn how learned Punjabi in Punjab, Haryana, Kejriwal smaller
केजरीवाल

पंजाब के पार्टी पदाधिकारियों से न केवल पंजाबी सीखी, बल्कि कई शब्दों का मतलब भी जाना। पंजाब के लोगों के साथ सरल वार्तालाप के लिए उन्होंने ऐसा किया है।   

फोन संदेश भी पंजाबी में
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। मोबाइल पर अरविंद केजरीवाल के नाम से रिकार्डेड
कॉल आना शुरू हो गई हैं। 

ये कॉल पंजाबी में ही हैं। आने वाली कॉल में अरविंद केजरीवाल पंजाबी में कह रहे हैं कि मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामलों में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के बाद बेअदबी करने के दोषियों को ढूंढकर कड़ी सजा देगी। इसके साथ ही वे आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हैं। वे एक अन्य संदेश में पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार की ओर से अनेक युवाओं पर गलत पुलिस पर्चे दर्ज करने की बात कह रहे हैं। 

केजरीवाल कहते हैं कि आप की सरकार आते ही गलत पर्चे डालकर जेल में बंद किए गए युवाओं को बाहर निकालेंगे। अंत में वे आप के लिए वोट भी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed