फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lavanya and Ananya of City Beautiful reached at point

सिटी ब्यूटीफुल की लावण्या और अनन्या ने पाया यह मुकाम

Tue, 10 Nov 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lavanya and Ananya of City Beautiful reached at point
चंडीगढ़। ऑनलाइन युग में अगर आप में हुनर है तो घर पर ही अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इसका ताजा उदाहरण है ढकोली की दो बहनें 17 वर्षीय लावण्या शर्मा और 14 वर्षीय अनन्या शर्मा। इन्होंने यू ट्यूब से गाने की बारीकियां सीखीं और इसके बलबूते पर दोनों बहनें ‘इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड’ के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। दोनों बहनें प्राइमरी कक्षा से ही साथ में गायन की तैयारी कर रही थीं और स्कूल की गायन प्रतियोगिता से गायकी की शुरुआत की।
विज्ञापन

लावण्या और अनन्या की माता रमनीक शर्मा ने बताया कि दोनों ने कहीं से संगीत नहीं सीखा है। पहली बार इन्होंने प्राइमरी कक्षा में स्टेज पर गाना गाया था। तभी से दोनों बहनें साथ में संगीत सीखने में लगी हैं। इसके लिए दोनों एक ही गाने को हफ्ते से लेकर महीने तक लगातार सुनती हैं। जब तक वे गाने को पूरी बारीकी के साथ गाना नहीं सीख जाएं, तब तक एक ही गाने का रियाज करेंगी। वहीं आलाप, राग आदि जानकारी वे यूट्यूब ट्यूटोरियल से सीखती हैं। लावन्या गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 21ए में 12वीं का छात्रा हैं जबकि अनन्या गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 20डी चंडीगढ़ में 9वीं कक्षा में हैं। उनकी माता रमनीक शर्मा और पिता अमनदीप शर्मा पेशे से व्यवसायी हैं। बेटियों की सफलता से दोनों गदगद हैं।
विज्ञापन

लावण्या को क्राफ्ट और अनन्या को डांस पसन्द
संगीत के अलावा दोनों बहनें और भी कलाओं में माहिर है। लावण्या ने बताया उन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट और लिखना पसन्द है। वे पेशे से प्रोफेसर बनना चाहती हैं। वहीं अनन्या को संगीत के साथ डांस पसंद हैं। अनन्या भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed