{"_id":"61b110e6734b796bf862c4ac","slug":"lateral-entry-in-ccet-will-be-10-only-chandigarh-news-pkl435455990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीईटी में लेटरल एंट्री से दाखिले 10 फीसदी ही होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीईटी में लेटरल एंट्री से दाखिले 10 फीसदी ही होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग में लेटरल एंट्री से दाखिले 10 फीसदी ही होंगे। डिग्री विंग की कुल सीटों में से 10 फीसदी छात्र डिप्लोमा विंग से आएंगे। यह कोटा फिलहाल बढ़ने की उम्मीद नहीं देखकर छात्रों ने मुद्दा उठाया है। कहा है कि लेटरल एंट्री का कोटा बढ़ाकर कम से कम दोगुना किया जाए। साथ ही खाली सीटों पर दाखिले डिप्लोमा के छात्रों से हों, न कि पीयू मीट के जरिए लिए जाएं।
सीसीईटी डिग्री विंग में डिप्लोमा विंग के छात्रों के दाखिले पीयू लीट परीक्षा के जरिए होते हैं। यहां कोटा 10 फीसदी तय है। इससे ज्यादा छात्र नहीं लिए जाते, लेकिन डिग्री विंग की खाली सीटें रह जाती थीं तो उन्हें डिप्लोमा विंग के छात्रों को आवंटित कर दिया जाता था। पिछले साल से व्यवस्था बदल गई। यह खाली सीटें भरने के लिए पीयू मीट परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। ऐसे में डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की संख्या डिग्री विंग में दाखिले के लिए कम हो गई। छात्रों को अपने भविष्य की चिंता है। ऐसे में वह यही डिग्री हासिल करना चाहते हैं। बाहर न जाना पड़े, इसलिए यहां दाखिले हों, उन्होंने यह मुद्दा यूटी प्रशासन को भेजा है।