फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Late night fire in motor market booth, goods burnt to ashes

Chandigarh News: मोटर मार्केट के बूथ में देर रात आग, सामान जलकर हुआ राख

Wed, 03 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Late night fire in motor market booth, goods burnt to ashes
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा के बूथ नंबर-175 में मंगलवार देर रात 9:30 बजे आग लग गई। आग के कारण बूथ के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही मनीमाजरा फायर स्टेशन से फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके साथ पुलिस विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित में किया। आग लगने के दौरान सभी दुकानें बंद हो चुकी थी। आसपास थिनर, पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ के दुकानें थीं। पुलिस कर्मचारियों ने आसपास के दुकानदारों को भी फोन कर मौके पर बुलाया ताकि पता लग सके कि आसपास की दुकानों में अंदर की स्थिति क्या है, हालांकि फायर विभाग के कर्मचारियों ने आसपास की दुकानों में भी ऊपर से पानी डाला, क्योंकि आग बुझाने के बाद भी काफी देर तक बूथ की छत से दुआ निकल रहा था। वही, पंचकूला सेक्टर- 21 के रहने वाले दुकानदार अक्षय कुमार का कहना है कि वह 8:30 बजे के बाद ही दुकान बंद कर यहां से गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान नंबर प्लेट और फोटो फ्रेम बनाने आदि की दुकान है। उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कर्म की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed