{"_id":"5ef8be878ebc3e4319203018","slug":"last-two-days-of-application-for-karma-warrior-award-chandigarh-news-pkl3795937126","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कर्म योद्धा' अवार्डः महामारी के दौरान किया है सराहनीय काम तो करें आवेदन, सिर्फ दो दिन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कर्म योद्धा' अवार्डः महामारी के दौरान किया है सराहनीय काम तो करें आवेदन, सिर्फ दो दिन बाकी
Mon, 29 Jun 2020 12:45 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:45 PM IST
सार
- कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना है अभियान का मकसद
- कोई भी शख्स अवार्ड के लिए दावेदारी पेश कर सकता है
- 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा का होगा सम्मान
विज्ञापन
कर्म योद्धा अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में काफी डर है और अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है।
वहीं कुछ ऐसे हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से मुकाबले के लिए डटकर खड़े हैं। कुछ ने तो कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। ऐसे कर्म योद्धा डाक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुलिस, एंबुलेंस ड्राइवर, समाजसेवी, फायरकर्मी के रूप में हमारे आसपास मौजूद हैं।
लॉकडाउन में जब लोग घर पर थे, तो यही लोग फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कोरोना से मोर्चा संभाल रखा था। कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी बनती है। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला, सामाजिक संस्था आर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन ग्रुप संयुक्त रूप से कोरोना काल में फ्रंट लाइन में रहकर काम करने वाली शख्सियतों को कर्म योद्धा अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। लोग अपने आवेदन ई-मेल एड्रेस organicsharing75@gmail.com पर 30 जून तक भेज सकते हैं। आवेदन में नाम, पता, पेशा, मोबाइल नंबर के साथ कोरोना संकट में किए गए कार्यों के बारे में बताना होगा। अब तक सैकड़ों लोग आवेदन कर चुके हैं। आए आवेदनों के आधार पर 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। आवेदन की तय सीमा खत्म होने के बाद उस पैनल के नामों की घोषणा की जाएगी, जो आवेदनों को चयनित करेगा।