फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last rites of Sushma Swaraj performed with state honours

हरियाणा की बेटी के निधन पर दो दिन का शोक, सीएम मनोहर लाल ने अर्थी को दिया कंधा

Thu, 08 Aug 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Sushma Swaraj performed with state honours
अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत उनके मंत्रिमंडल के अनेक मंत्री पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सीएम और कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्य सचिव कार्यालय के पत्र अनुसार 7 व 8 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर नियमित रूप से फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। 
विज्ञापन


दोनों दिन कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने स्वराज को एक कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि वे प्रखर वक्ता, मृदुभाषी, सरल हृदय, कर्मठ पार्टी नेता थी। सुषमा से उनका परिचय 1977 से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य ने भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सीएम मनोहर लाल ने सुषमा को हरियाणा की बेटी बताते हुए कहा कि वे एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेता थी। वे हम सभी को अचानक छोड़कर चली गई, यह क्षण हम सभी के लिए दु:ख का क्षण है। उनका हरियाणा से विशेष स्नेह था, उनके जाने से हम सभी को बहुत क्षति हुई है।

समय-समय पर हम हरियाणा के संदर्भ में उनसे चर्चा करते थे। उनका व्यक्तित्व अत्यंत संवेदनशील था। विदेश मंत्री के रूप में वे अप्रवासी भारतीयों की प्रत्येक समस्या का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाधान करवाती थी। सीएम ने भाजपा मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नई दिल्ली में सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से समाज व राजनीति में हुए शून्य को भर पाना कठिन है। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने श्रद्धांजलि देने के बाद उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि राजनीति में वह मेरी प्रेरणस्रोत रही हैं।

देश ने महान शख्सियत को खो दिया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, व विधायक सुभाष बराला ने भी भाजपा मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, निकाय मंत्री कविता जैन, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

देश ने खो दी बहादुर बेटी: बदनौर
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासक ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से राष्ट्र ने एक बहादुर बेटी और एक प्रतिष्ठित नेता को खो दिया है। बदनौर ने कहा कि देश की विदेश मंत्री के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय और लोगों के कल्याण के लिए रहा है। 

चंडीगढ़ के साथ उनका रिश्ता और भी अधिक मजबूत था, क्योंकि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ाई की थी। इस मौके पर प्रशासक ने दिवंगत नेता के सम्मान में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, बोर्ड और निगमों में बुधवार को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed