फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last male Member of Family Commits Suicide due to Loan and Financial Crisi

पंजाबः कर्ज ने ले ली शख्स की पांचवीं पीढ़ी के अंतिम 'चिराग' की जान, रह गईं मां-बहन और दादी

Thu, 12 Sep 2019 10:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Last male Member of Family Commits Suicide due to Loan and Financial Crisi
युवक ने निगला जहर - फोटो : फाइल फोटो
कर्ज के चलते एक शख्स की पांचवी पीढ़ी के अंतिम 'चिराग' ने भी खुदकुशी कर ली। वह अपने पीछे मां, बहन और दादी छोड़ गया है। मामला पंजाब के बरनाला का है। गांव भोतना के एक परिवार की पांचवीं पीढ़ी के चिराग लवप्रीत सिंह ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। बुधवार को लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सारा गांव इस घटना के चलते शोक में डूबा हुआ है। 22 साल के लवप्रीत सिंह कर्ज के चलते मानसिक रूप से परेशान थे। इसी परेशानी के कारण सोमवार की रात उसने सल्फास निगल लिया था और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। कर्ज ने उसके परिवार की चार पीढ़ियों के सदस्यों को पहले ही लील लिया था। लवप्रीत के साथ ही परिवार की आखिरी चिराग भी बुझ गया।
विज्ञापन

लवप्रीत सिंह अपनी पीछे अपनी मां, छोटी बहन व दादी को छोड़ गया है। लवप्रीत सिंह ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रहा था। कर्ज के कारण परिवार में हुई मौतों के कारण वह परेशान रहता था। सरपंच बुध सिंह ने बताया कि परिवार के सिर पर 12 लाख के करीब कर्ज है। इससे पहले लवप्रीत के पिता, दादा, ताया व पड़दादा भी कर्ज के कारण ही खुदकुशी कर चुके हैं।

करीब 70 साल पहले उसके पड़दादा जोगिंदर सिंह के पास 13 एकड़ जमीन थी। उन्होंने कर्ज के कारण खुदकुशी कर ली थी। जोगिंदर सिंह के बड़े बेटे भगवान सिंह ने भी खुदकुशी कर ली। पीछे से परिवार सिंह की जिम्मेदारी भगवान सिंह के भाई नाहर सिंह पर पड़ गई, जिसने अपने परिवार का पेट भरने के साथ साथ भाई की लड़कियों की शादियां भी की।

कर्ज ने नाहर सिंह का भी पीछा नहीं छोड़ा और उसने भी खुदकुशी कर ली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed