फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last day for filing nominations for Jalandhar West By-Election

Jalandhar West By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर और आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने भरा नामांकन

Fri, 21 Jun 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 12:51 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शीतल अंगुराल, अकाली दल (अ) के उम्मीदवार के रूप में सरबजीत सिंह, बसपा के उम्मीदवार के रूप में बिंदर कुमार, राष्ट्रीय एकता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में इकबाल चंद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
Last day for filing nominations for Jalandhar West By-Election
उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ने भरा नामांकन - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने नामांकन भरा। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरो वालिया, विधायक आदमपुर सुखविंदर कोटली, राजिंदर सिंह, डॉक्टर नवजोत दहिया और अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


नामांकन की बाद कांग्रेस भवन जालंधर में प्रोग्राम रखा गया जिसमें सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद जालंधर चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य बड़े नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भी अपना नामांकन भरा। इस दौरान वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा, सांसद होशियारपुर डॉक्टर राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे पवन टीनू उपस्थित रहे।




शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ में बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी, पूर्व विधायक गुरु प्रताप सिंह वडाला और अन्य उपस्थित रहे।

गुरुवार को छह उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपे। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शीतल अंगुराल, अकाली दल (अ) के उम्मीदवार के रूप में सरबजीत सिंह, बसपा के उम्मीदवार के रूप में बिंदर कुमार, राष्ट्रीय एकता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में इकबाल चंद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार भगत, नीटू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र जमा किये गये थे, अब तक नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अंजू अंगुराल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed