फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last chance to upload personnel data on HKRN portal.

Chandigarh News: एचकेआरएन पोर्टल पर कर्मियों के डाटा को अपलोड करने का अंतिम मौका

Thu, 07 Mar 2024 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Last chance to upload personnel data on HKRN portal.
एचकेआरएन की नौकरियों में 30 प्रतिशत एससी और 27 फीसदी बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल पर विभाग के कच्चे कर्मियों का डाटा अपलोड करने का एक और अंतिम मौका दिया है। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यह निर्देश जारी किए हैं। वह वीरवार को यहां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की छठी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से 1,18,880 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति के 32,189, पिछड़ा वर्ग के 29,288 और सामान्य वर्ग के 44,270 युवाओं को लाभ मिला है। अब तक जारी नियुक्ति पत्रों में एससी वर्ग के 30.43 प्रतिशत, बीसी वर्ग के 27.69 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के 41.86 प्रतिशत युवा शामिल हैं। साथ ही एक लाख 5,747 मेन पावर को पोर्ट किया गया है और 13,138 फ्रैश मेनपाॅवर को नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों को कैटेगरी एक से तीन तक विभाजित कर सैलरी निर्धारित की गई है।
निगम की ओर से 1,10,814 युवाओं का ईपीएफ और 86,215 युवाओं का ईएसआई लाभ के लिए वेरिफिकेशन किया जा चुका है। इसी प्रकार, 1,11,842 युवाओं को लेबर वेलफेयर फंड के लिए पंजीकृत किया है। बताया कि पोर्टल पर 30 नई जॉब एक्टिविटी बढ़ाई गई हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न श्रेणियों में लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने संजीव कौशल ने कहा कि निगम की ओर से 8,169 युवाओं को स्किल टेस्ट में निपुण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा 21,000 रुपए सैलरी लेने वाले कर्मियों को चिरायु योजना का लाभ देने के लिए अधिकृत किया है। इनकी प्रति कर्मी व परिवार 1500 रुपए की एक साल की राशि एकमुश्त जमा करवाई जा चुकी है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, प्रधान सचिव विजेन्द्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, विशेष सचिव आदित्य दहिया और निदेशक धीरज पी. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed