Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last chance to apply for admission in PG courses till 5th, till now 16,678 have filled the form

Chandigarh News: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन का 5 तक आखिरी मौका, अब तक 16,678 ने भरा फार्म

Tue, 04 Jun 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Last chance to apply for admission in PG courses till 5th, till now 16,678 have filled the form
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ होने का अनुमान है। कुछ दिनों की मोहलत से आवेदन करने वालों की संख्या 16,678 हो गई है। इसमें 10,123 फॉर्म की फीस जमा हुई है, जबकि अभी 9,965 फॉर्म पूरे भरे गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दूसरी बार तिथि में बदलाव किए हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई थी। इसे बढ़ाकर एक जून किया गया था।हालांकि आवेदन की तिथि में बदलाव किया है लेकिन प्रवेश परीक्षा की तिथि अब भी पूर्व निर्धारित ही है। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी-पीजी) की तिथि 15 और 16 जून ही है। 43 पीजी कोर्सेज में आवेदन के बाद फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी अपलोड करने की आखिरी तारीख चार जून रहेगी। फीस जमा करने के लिए फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को 10 जून तक फॉर्म की प्रिंटआउट कॉपी पीयू को जमा करानी होगी। 10 जून को ही विद्यार्थियों के ऑनलाइन रोल नंबर जारी होंगे। 15 और 16 जून को चंडीगढ़, हाेशियारपुर, लुधियाना और मुक्तसर में बने परीक्षा केंद्रों में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न समयानुसार पेपर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

28 जून को उत्तर कुंजी होगी जारी

आखिरी तारीख तक फॉर्म में पूरी जानकारी न भरने पर विद्यार्थी 12 जून को 500 रुपये लेट फीस भरकर फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। 12 जून तक रोल नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट से लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर में केंद्र बनेंगे। उत्तर कुंजी 28 जून को जारी की जाएगी और विद्यार्थी पांच से सात जून तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के परिणाम संभवत 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट https://cetpg.puchd.ac.in/importantdates.php देख सकते हैं।
विज्ञापन


एमएससी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए अब भी महज 20 आवेदन

आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने के बावजूद अब भी सबसे कम आवेदन फैकल्टी ऑफ साइंस में एमएससी इंस्ट्रूमेंटेशन की 10 सीटों के लिए आए हैं। इसके लिए महज 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 6 ने फीस भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को कंप्लीट किया है। इसके अलावा एम टेक इंस्ट्रूमेंटेशन में 29 आवेदन आए हैं, जिसमें महज तीन फॉर्म पूरे भरे गए हैं। अभी सबसे ज्यादा 1794 आवेदन एलएलएम में आया है। इसमें 1307 आवेदकों ने फीस जमा कर दी है। उनमें से 1286 फॉर्म पूरे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर एमसीए है। इसमें 1597 आवेदन आए हैं, जिसमें 1063 के फॉर्म जमा हो चुके हैं, वहीं 1045 फॉर्म पूरे भरे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article