फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last chance deposit fees admission Education Department children allotted seats

11वीं में दाखिला के लिए आज फीस जमा कराने का आखिरी मौका, शिक्षा विभाग ने उन बच्चों को दी राहत, जिन्हें अलॉट हुई थी सीट

Thu, 10 Sep 2020 10:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Last chance deposit fees admission Education Department children allotted seats
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा के छात्रों को फीस जमा कराने के लिए एक और मौका दिया है। वह छात्र जिन्हें दाखिले के लिए हुई पहली काउंसलिंग में स्कूल व स्ट्रीम अलॉट हो चुकी है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वह तय समय पर फीस नहीं जमा करा पाए, अब वह 11 सितंबर दोपहर 2.00 बजे तक फीस जमा करा सकेंगे। विभाग के अनुसार इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के हेल्प लाइन पर फीस संबंधी कई शिकायतें आईं।
विज्ञापन

इसके बाद यह फैसला लिया गया है। शहर के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की 12500 सीटों पर पहली काउंसलिंग आयोजित की गई थी। यह सीटें कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम को मिलाकर है। पहली काउंसलिंग में इसमें से लगभग सभी सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला मिल गया, लेकिन शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2000 विद्यार्थियों ने अभी तक फीस नहीं जमा कराई है, जिसके वजह से उनकी दाखिले की प्रक्रिया लंबित है। इसी को देखते हुए विभाग ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए जो विद्यार्थी बाकी रह गए थे उनके लिए दूसरी काउंसलिंग 6 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की मौत और अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद से प्रक्रिया में देरी हुई है। गौरतलब है कि डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन अल्का मेहता ही इन दिनों डीईओ का चार्ज देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed