{"_id":"76399445501764814c4a914f10687de6","slug":"land-sliding-near-shima-chandigarh-highway-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के पास लैंड स्लाइडिंग, चंडीगढ़ हाइवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के पास लैंड स्लाइडिंग, चंडीगढ़ हाइवे बंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से बड़ी खबर आ रही है। मणिकर्ण के बाद अब शिमला के पास लैंड स्लाइडिंग होने की सूचना है। लैंड स्लाइडिंग के चलते चंडीगढ़-शिमला हाइवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
भूस्खलन, शिमला से 13 किलोमीटर दूर शोघी के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। शिमला हाइवे बंद होने के कारण हाइवे में दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य की टीमें मौके पर जुट गई हैं। खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
शिमला जाने वाले लोग होंगे परेशान
जो लोग शिमला जाने की सोच रहे हैं, वह इस खबर के बाद सचेत हो जाएं। चंडीगढ़-शिमला हाइवे फिल्हाल बंद है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही मणिकर्ण में चट्टान गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जोकि पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन