फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lalit Siwach transferred in rta

हाईकोर्ट की फटकार के बाद सिवाच पर गिरी गाज, अब RTA सचिव बनाया गया

Fri, 19 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 19 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
 Lalit Siwach transferred in rta
ललित सिवाच - फोटो : file photo
गंदे नाले के कारण सकेतड़ी में बढ़ती समस्या को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई में हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद हरियाणा सरकार ने पंचकूला निगम कमिश्नर ललित सिवाच का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें आरटीए पंचकूला का सचिव बनाया गया है। हालांकि सिवाच का कहना है कि निगम में काम का उचित माहौल नहीं होने से उन्होंने खुद ट्रांसफर की गुहार लगाई थी। बता दें कि बीते तीन-चार माह में पंचकूला नगर निगम की ओर से विकास कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


टेंडर न होने से डॉग्स स्टरलाइजेशन का काम बंद रहा तो कई सड़कें भी दुरुस्त नहीं की जा सकीं। डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने, बंद स्लाटर हाउस और अतिक्रमण पर शिकंजा कसने में भी निगम पूरी तरह नाकाम रहा। इसके पीछे मेयर-कमिश्नर के विवाद के साथ ही पार्षदों की गुटबाजी भी हावी रही। वहीं हाल ही में निगम के तीन अधिकारियों और कर्मियों के तबादले के बाद कर्मियों की संख्या और कम हो गई। नगर निगम में अभी करीब 65 फीसदी पदों पर स्टाफ और अधिकारी नहीं हैं। 
विज्ञापन


अपने कार्यकाल के दौरान मैंने जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाने की कोशिश की। सही तरीके से काम करने में वक्त लगता है, वहीं कर्मियों की भारी कमी भी रही। जबकि बाद में निगम का माहौल कुछ ऐसा हो गया कि मैंने खुद भी तबादले की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित सिवाच, निगम आयुक्त, नगर निगम, पंचकूला। 

नगर निगम ने कमिश्नर को नौ माह तक झेला। शहर की बदहाली को देखते हुए हमने हाईकोर्ट के समक्ष सभी तथ्य रखे। इस पर उच्च न्यायालय की ओर से अवमानना नोटिस जारी किया गया। तबादले के बाद शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
- उपिंदर कौर अहलूवालिया, मेयर, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed