फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhkha Sidhana accused of inciting riots in Kisan rally in Chandigarh, police oblivious

किसान रैली में दंगा भड़काने का आरोपी लक्खा सिधाना चंडीगढ़ में, पुलिस बेखबर

Sat, 17 Jul 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhkha Sidhana accused of inciting riots in Kisan rally in Chandigarh, police oblivious
चंडीगढ़। कृषि कानून के विरोध में तीन सप्ताह पहले राजभवन कूच करने के दौरान दंगा भड़काने के मामले में फरार चल रहा लक्खा सिधाना शुक्रवार दोपहर पंजाब विधानसभा पहुंचा। हैरानीजनक है कि करीब तीन घंटे तक सिधाना के विधानसभा में रहने के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस को भनक नहीं लगी। लक्खा के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। उधर, पुलिस सिर्फ दावा करती है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पंजाब की पांच सदस्यीय विधानसभा कमेटी के सामने लक्खा सिधाना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पेश हुआ। इस दौरान उसके साथ पंजाब के युवा किसान नेता समेत करीब 20 से 25 लोग थे। कमेटी में सुनवाई के बाद लक्खा शाम करीब 6 बजे वापस चला गया। इतनी देर तक रहने के बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 26 जून को किसानों ने मोहाली के वाईपीएस चौक की ओर से चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की थी। पुलिस ने किसानों को पानी की बौछार से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ट्रैक्टर से पुलिस बैरिकेड तोड़कर किसान चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल हो गए। चंडीगढ़ में घुसते ही किसानों ने दमकल विभाग की खड़ी गाड़ियों की टोटियां खोलकर पानी बहा दिया और वाटर कैनन पर कब्जा कर लिया ताकि पुलिस उन पर पानी की बौछार न कर सके। उसके बाद किसान हिमालय मार्ग की ओर आगे बढ़े। किसानों को आगे बढ़ता देखकर चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे हिमालय मार्ग का ट्रैफिक रोक दिया। दोनों तरफ की सड़कें खाली हो गईं। सेक्टर-34-35 के पास पुलिस की बैरिकेडिंग देखकर किसानों ने डिवाइडिंग रोड की रेलिंग ट्रैक्टर से तोड़ दी। इन दौरान समर्थकों का हुजूम आगे बढ़ता रहा। इसी बीच पुलिस ने पाया कि 26 जनवरी को लाल किले में हिंसा फैलाने का आरोपी लक्खा सिधाना भी कूच में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने लक्खा के खिलाफ दंगा भड़काने के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो हुई थी वायरल
पुलिस की प्राथमिक जांच में लक्खा सिधाना की एक फोटो सामने आई थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कहा गया कि लक्खा चंडीगढ़ में हुए किसानों के कूच में शामिल था। फोटो में लक्खा किसान नेता राजिंदर सिंह (दीप सिंह वाला) के साथ दिख रहा था। पुलिस वैरिफाई करने में जुटी हुई थी कि यह फोटो चंडीगढ़ की है या फिर कहीं और की है।
कोट
लक्खा सिधाना के विधानसभा पहुंचने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर मिलती तो उसे जरूर गिरफ्तार किया जाता। इसके बारे में जांच करवा लेता हूं।
-केतन बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed