फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady doctor yashumati murder case, virbhadra singh Vs parkash singh badal

लेडी डॉक्टर की मौत: सीएम ने मांगा सीएम से इंसाफ

Fri, 07 Aug 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 07 Aug 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
lady doctor yashumati murder case, virbhadra singh Vs parkash singh badal

लेडी डाक्टर डॉ. यशुमति की मौत के मामले में अब हिमाचल के सीएम ने खुद आगे आते हुए पंजाब के सीएम को नए सिर से जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नेइस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है हिमाचल की बेटी की मौत का मामला दुखदायी है। उन्होंने इस मामले की नए सिरे से जांच करवाने की आग्रह की है।

जानकारी के मुताबिक, जुलाई माह में यशुमति के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उस दौरान सीएम ने कहा था कि यशुमति केवल उनकी ही बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे हिमाचल की बेटी थी। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें पंजाब सरकार या केंद्र सरकार से भी संपर्क करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद सीएम आफिस की तरफ से पंजाब सीएम को पत्र लिखने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के पिता ने सीएम के प्रयास को सराहा

lady doctor yashumati murder case, virbhadra singh Vs parkash singh badal

यशुमति के पिता हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव सेरला खाबू निवासी मोरध्वज शास्त्री ने सीएम हिमाचल के प्रयास की प्रशंसा की। वहीं, उन्होंने कहा कि अब उम्मीद जगी है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा।

जिक्रयोग है कि आठ जून को संदिग्ध परिस्थितियों में डॉ. यशुमति की फेज-एक स्थित घर में मौत हो गई थी। उस समय उसके बेड पर सीरिंज व सामान मिला था। पुलिस ने यशुमति का विसरा जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं, मामले की जांच सीआईए स्टाफ कर रहा है।

परिजनों ने जताया संदेह
• यशुमति के कमरे का दरवाजा खुला होना और दरवाजे में तोड़फोड़ न होना
• जांच के समय पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को न बुलाया
• कमरे में सुसाइड नोट न मिलना और न कोई ऐसा चिह्न मिला, जिससे लगे कि सुसाइड किया हो
• पुलिस ने डैड बॉडी नहीं दिखाई
• बयान लिखते समय पुलिस का हमसे कहना है कि ये कहो कि किसी पर कोई शंका नहीं है। जब मैंने कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं तो हमें धमकाया गया।

डीजीपी को पंजाब पुलिस से तालमेल को कहा

lady doctor yashumati murder case, virbhadra singh Vs parkash singh badal

सीएम वीरभद्र सिंह ने इस मामले में डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखा है। साथ ही डॉ. यशुमति केस के मामले में पंजाब पुलिस से तालमेल रखने की हिदायत दी है।

पीएम को भी लिखा था पत्र
इससे पहले यशुमति के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। उन्होंने पीएम से मांग की थी कि उक्त केस की सीबीआई से जांच करवाई जाए। क्योंकि यह केस काफी उलझा हुआ है। पंजाब पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed