फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laborers working in Ananj Mandi gone on strike in Punjab

Punjab: पंजाब में मजदूरों की हड़ताल, अनाज मंडियों के गेट बंद किए, धान लेकर आए किसान परेशान

Sat, 07 Oct 2023 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

होशियारपुर की मुख्य अनाज मंडी में कार्यरत गल्ला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हरी राम व महासचिव राज कुमार ने बताया कि मजदूरी में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने एक अक्तूबर से हड़ताल की घोषणा की थी। तब आश्वासन मिला था कि पांच अक्तूबर तक उनकी मांगों को मान लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Laborers working in Ananj Mandi gone on strike in Punjab
बठिंडा में मजदूरों ने की हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब की अनाज मंडियों में धान खरीद का काम शुरू हो चुका है। वहीं मंडियों में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आज से हड़ताल कर दी है। फिरोजपुर दाना मंडियों में मजदूरों ने गेट बंद कर दिए हैं ताकि कोई किसान धान न ला सके। मजदूर नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह मंड़ियों के गेट नहीं खोलेंगे और मंडी में किसी भी किसान को धान लाने नहीं देंगे। मजदूरों की हड़ताल से किसान परेशान हैं। बठिंडा और सुनाम मंडी में भी मजदूर हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: बीबी जगीर कौर के डेरे पर पहुंची विजिलेंस, पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बोलीं-रेड नहीं थी, ड्यूटी करने आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर की मुख्य अनाज मंडी में कार्यरत गल्ला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हरी राम व महासचिव राज कुमार ने बताया कि मजदूरी में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने एक अक्तूबर से हड़ताल की घोषणा की थी। तब सरकार की और से उन्हें आश्वासन मिला था कि पांच अक्तूबर तक उनकी मांगों को मान लिया जाएगा। छह अक्तूबर तक भी सरकार की ओर से इस संबधी कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके चलते प्रदेश नेताओं के आह्वान पर उन्होंने आज से हड़ताल की है। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हड़ताल से उन्हें परेशानी तो होगी लेकिन वे उक्त कदम मजबूरी में उठा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed