{"_id":"5e46d5f88ebc3ee59070a245","slug":"laborer-died-due-to-being-buried-in-soil-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सीवर लाइन दबाते वक्त मिट्टी में दबा मजदूर, आधे घंटा बाद बाहर निकाला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सीवर लाइन दबाते वक्त मिट्टी में दबा मजदूर, आधे घंटा बाद बाहर निकाला, मौके पर ही मौत
Fri, 14 Feb 2020 11:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
महम-रोहतक रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने सीवर लाइन दबाते वक्त गोहाना के रहने वाले 40 वर्षीय मजदूर की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार महम-रोहतक रोड पर राजकीय महाविद्यालय के पास बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा सीवर लाइन बिछाई जा रही थी। खुदाई के दौरान जेसीबी से पानी की लाइन लीक हो गई, जिससे पानी निर्माणाधीन सीवर लाइन में घुस गया।
विज्ञापन
मजदूर जब फूटी पानी की लाइन को बंद कर रहा था, तभी अचानक से मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसमें गोहाना का रहने वाला मजदूर अमीर सिंह पुत्र दिलीप सिंह मिट्टी के नीचे दब गया। दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए नीचे जा रहा था, तभी उसको दिखाई दिया कि मिट्टी का कटाव ज्यादा हो रहा है। ऐसा होता देख वह दूसरी तरफ कूद गया, जिससे उसको किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
इसी दौरान राजकीय महाविद्यालय की छुट्टी हुई थी और छात्र वहां मौजूद थे। वहीं पुलिस थाना नजदीक होने के कारण पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। मिट्टी ज्यादा पड़ जाने के कारण बड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को निकाला गया। आनन-फानन में मिट्टी हटाई गई, लेकिन अमीर सिंह को निकालते-निकालते करीब 30 मिनट का समय लग गया। उसे जब बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने नहीं दी शिकायत
चौकी प्रभारी सत्यवान का कहना है कि परिजनों ने अभी तो कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत देते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई है, क्योंकि जब मजदूर आठ से दस फुट की गहराई में काम कर रहे थे तो उनकी सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया हुआ था।