{"_id":"64aea7e545f45f8e06005c63","slug":"kurukshetra-university-postponed-ug-pg-exams-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बाढ़: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने स्थगित की यूजी-पीजी परीक्षा, नई अधिसूचना वेबसाइट पर होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बाढ़: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने स्थगित की यूजी-पीजी परीक्षा, नई अधिसूचना वेबसाइट पर होगी जारी
Wed, 12 Jul 2023 06:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:50 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने फिर अपनी 14 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इन परीक्षाओं की अधिसूचना केयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इन सभी स्थगित परीक्षाओं को संचालित करने की अधिसूचना केयू बाद में जारी करेगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिर्सिटी ( KU )
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश व जलभराव के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KU) ने 14 जुलाई को होने वाली यूजी और पीजी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इससे पूर्व केयू ने परीक्षाओं को 13 जुलाई तक स्थगित करने का आदेश जारी किया था। हालांकि केयू शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 14 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही कई अंतरराज्यीय मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। इससे पूर्व भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अपनी स्नातक व स्नातकोत्तर व अभियांत्रिकी की परीक्षाओं को 10 जुलाई से 13 जुलाई तक स्थगित करने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने फिर अपनी 14 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इन परीक्षाओं की अधिसूचना केयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इन सभी स्थगित परीक्षाओं को संचालित करने की अधिसूचना केयू बाद में जारी करेगी।
विज्ञापन