फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra gangrape case, one person has been identified in Jind gangrape case

जींद: छात्रा को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, पुलिस को मिला दरिंदों का सुराग

Mon, 15 Jan 2018 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kurukshetra gangrape case, one person has been identified in Jind gangrape case
जींद गैंगरेप केस
कुरुक्षेत्र से छात्रा को अगवा करके जींद में उसके साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी अंजाम दी गई। केस में अब पुलिस के हाथ एक सुराग लगा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। उन्होंने कहा कि इतनी घिनौनी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं मृतका के पिता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी जिन्होंने अगवा की और फिर उसके साथ इतनी दरिंदगी की, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। अगर पुलिस और प्रशासन पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे तो इस तरह की घटना आगे कभी नहीं होगी।
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद निजी अंग में राड डाली, पानी में भी डुबोया

Kurukshetra gangrape case, one person has been identified in Jind gangrape case
जींद गैंगरेप केस
मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के साथ तीन से चार युवकों ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सख्त चीज डाल दी, जिससे उसका लिवर फट गया। छात्रा के शव पर कई जगह कट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसने हैवानों का मुकाबला करने की कोशिश की थी।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दरिंदों ने छात्रा को पानी में डुबोकर भी प्रताड़ित किया। कुरुक्षेत्र से 9 जनवरी से अगवा 11वीं की छात्रा का शव शुक्रवार को जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव के पास नहरी की पटरी के पास मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने दो एसआईटी टीमों का गठन किया। वहीं, शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं पता लगा सकी है कि छात्रा के साथ बर्बरता शव मिलने वाली जगह पर हुई है या हत्या करने के बाद शव लाकर फेंका गया है।

ट्यूशन पढ़ने निकली थी छात्रा

Kurukshetra gangrape case, one person has been identified in Jind gangrape case
जींद गैंगरेप केस
पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा कुरुक्षेत्र में इस्माईलाबाद के गांव झांसा की रहने वाली थी। शनिवार देर शाम परिजनों ने शव की शिनाख्त की और शव ले गए। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की हर रोज चार बजे ट्यूशन के लिए घर के पास जाती थी। नौ जनवरी को भी वह ट्यूशन पढ़ने गई थी।

जब रात आठ बजे घर नहीं आई तो अध्यापक के घर जाकर पता किया। ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने बताया कि लड़की ट्यूशन पढ़ने नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिली तो 10 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed