फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumbh 2019, Uttar Pradesh Minister Statement on Visa for Pakistani Hindu

कुंभ 2019: पाकिस्तानी हिंदुओं के वीजा को लेकर यूपी सरकार ने की खास तैयारी

Sun, 06 Jan 2019 10:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 06 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019, Uttar Pradesh Minister Statement on Visa for Pakistani Hindu
Kumbh 2019
15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ पर्व में पाकिस्तानी हिंदू भी आएंगे। उनके लिए वीजा को लेकर यूपी के एक मंत्री ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कुंभ पर्व में आने के इच्छुक पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए वीजा का विशेष प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


जो भी पाकिस्तानी हिंदू कुंभ में शामिल होने की इच्छा जताएगा उसे को हर वह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसकी उसको जरूरत होगी। गंगा, यमुना और सरस्वती में स्नान के लिए पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं के साथ-साथ पंजाब के लोगों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन के साथ कुंभ मेला स्थल में भी यात्रियों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


मौर्य पंजाब के लोगों को कुंभ मेले में शामिल होने का न्योता देने अमृतसर आए थे। सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौर्य ने कुंभ मेले का लोगो जारी कर बताया कि उन्होंने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह लोगो भेंट कर कुंभ में शामिल होने का न्योता दिया है, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को न्योता क्यों नहीं दिया गया, इस पर मंत्री कुछ पल खामोश रहने के बाद बोले कि उन्हें भी न्योता देने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले में पंजाबियों को शामिल होने का न्योता देने के लिए उन्हें विशेष रूप से श्री अमृतसर साहिब भेजा है।

देवताओं को जाति की गांठ में बांधना उचित नहीं

एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि भगवान हनुमान सर्व मान्य और सर्व पूजनीय हैं। उन्हें जाति की गांठ में बांधना उचित नहीं है। देवी देवताओं का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। जिस देवी-देवता को लोग पूजते हैं, उन पर टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है। देवी देवताओं को जिस तरह से लोग पूजते हैं, हमें भी उन्हें इसी रूप में स्वीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक अयोध्या क्यों नहीं गए, इस सवाल पर मौर्य ने कहा कि कौन कहां जाता है या नहीं जाता, इसका उत्तर वह नहीं दे सकते।

कुंभ में 192 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल  
मौर्य ने बताया कि इस बार कुंभ मेले में 192 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 71 देशों के राजदूत इस मेले की तैयारी देख चुके हैं। त्रिवेणी तट पर कई देशों ने अपने ध्वज लगाए हैं। मेला क्षेत्र में एक नए नगर की स्थापना की जा रही है। 250 किलोमीटर लंबी सड़क, 22 प्लाटून पुल का निर्माण हो चुका है। मेला क्षेत्र में 40 हजार एलईडी लाइट लगाई गई हैं।

कुंभ में देश के हर राज्य की संस्कृति देखने को मिलेगी। इसके लिए 30 थीम आधारित गेट, 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा, कई विषयों पर लेजर शो, फूड कोर्ट, वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं। मेले में दस हजार व्यक्तियों के लिए गंगा पंडाल, दो हजार की क्षमता का प्रवचन पंडाल, एक-एक हजार क्षमता के चार संस्कृति पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं। पहली बार 20 हजार यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री निवास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed