फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi will be removed from membership of CWC Special Invitee and will be suspended from Congress 

Haryana Rajya Sabha Election: कुलदीप बिश्नोई पर होगी कार्रवाई, माकन की हार के बाद कहा था-फन कुचलने का हुनर आता है मुझे

Sat, 11 Jun 2022 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 12:02 PM IST
सार

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर शुक्रवार देर रात भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन मात खा गए। कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें वोट नहीं दिया था। 

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi will be removed from membership of CWC Special Invitee and will be suspended from Congress 
कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई को अब कांग्रेस बाहर का रास्ता दिखाएगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई को को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निलंबित किया जाएगा। विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।  
विज्ञापन

 

वहीं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया कि फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नही छोड़ा करते। वहीं माकन की हार के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भी ट्वीट किया कि हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयभान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से नाराज थे कुलदीप

कांग्रेस ने अप्रैल में उदयभान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद से ही कुलदीप बिश्नोई नाराज थे और  कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही अपना अगला राजनीतिक निर्णय लूंगा। कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल तक ने जोर लगाया पर मिलने का समय तय नहीं हो पाया। 

इस बीच अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर बिश्नोई गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जरूर मिले। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की थी। राहुल के कुलदीप से न मिलने की वजह से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। माकन की जीत-हार के बाद हरियाणा में कांग्रेस की सियायत में और बड़ी हलचल संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed