फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kuldeep bishnoi recall in congress, hjc merge in congress, anil vij, kuldeep bishnoi, haryana

कांग्रेस में बिश्नाई की वापसी पर भाजपाई मंत्री की तल्ख टिप्पणी

Sat, 30 Apr 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Sat, 30 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
kuldeep bishnoi recall in congress, hjc merge in congress, anil vij, kuldeep bishnoi, haryana
कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी पर अनिल विज का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
9 साल बाद कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी और हजकां के विलय पर भाजपाई मंत्री ने बेहद तल्‍ख टिप्पणी की। हरियाणा के स्वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कहा कि हजकां कांग्रेस में मर्ज तो हो गई, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं होने वाला। इट इज लाइक, जीरो प्लस जीरो इज इक्वल टू जीरो...उन्होंने लिखा है, एचजेसी मर्जिज विद कांग्रेस इट इज लाइक जीरो प्लस जीरो, इज इक्वल टू जीरो।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस बहुमत में आई और अनुभवी मुख्यमंत्री भजन लाल को सीएम न बनाकर हुड्डा को सीएम बना दिया गया तो नाराज होकर कुलदीप ने हजकां बना ली। 2009 में हजकां ने बीजेपी से मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा और छह सीटें जीतीं। लोकसभा चुनाव में भी भजनलाल को हिसार से जीत मिली। उनके निधन के बाद 2011 में हिसार लोकसभा सीट से उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई जीते। 2014 लोकसभा चुनाव भी एचजेसी ने बीजेपी के संग मिलकर लड़ा था।
विज्ञापन


इस बार बिश्नोई इंडियन लोकदल के दुष्यंत चौटाला से हार गए। हालांकि बीते दिनों कुलदीप बिनोई ने रोहतक में एक कार्यक्रम में खुले तौर पर कहा था कि कांग्रेस में विलय का तो सवाल ही नहीं उठता। ऐसा करने से पहले तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन वीरवार को कुलदीप ने अपनी पत्नी रेणुका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा कर दी। ‌इस विलय को जहां कुछ राजनेता कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा देख रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे बेकार और न फायदे वाला विलय कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed