फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   after 9 year kuldeep bishnoi back in Congress

9 साल बाद कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी के मायने

Sat, 30 Apr 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
after 9 year kuldeep bishnoi back in Congress
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
2007 में हुड्डा सीएम बने, जिसके विरोध स्वरूप हजकां अस्तित्व में आई। इसके 9 साल बाद बिश्नोई का कांग्रेस में वापिस आ जाना कई मायनों से महत्वपूर्ण है। कुलदीप के आने से कांग्रेस को हरियाणा में पार्टी की छवि सुधारने का एक मौका मिला है। अहमद ने भी बिश्नोई को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही और कहा कि वह हरियाणा में मजबूत नेता बन कर उभरेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुलदीप को हरियाणा में कांग्रेस को उभारने की जिम्मेदारी भी मिल गई। अब कुलदीप को हुड्डा के साथ मिलकर हरियाणा में पार्टी के प्रचार हेतु काम करना होगा। वैसे पूर्व सीएम हुड्डा भी विलय के पक्ष में थे और इस विलय को कराने में अहम भूमिका भी हुड्डा विरोधी गुट ने निभाई। इसी विरोधी गुट ने बीते दिनों बिश्नोई की राहुल से मुलाकात तय करा कर विलय की औपचारिकताओं को पूरा किया था।
विज्ञापन


विलय को अमली जामा पहनाने के लिए बिश्नोई बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी और वर्किंग कमेटी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के निवास 10 जनपथ पहुंचे। सोनिया, राहुल, कांग्रेस महासचिव अहमद पटेल, प्रभारी शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, किरण चौधरी की उपस्थिति में विलय की घोषणा कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलय के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर हुड्डा-बिश्नोई ने दिखाई एकजुटता

after 9 year kuldeep bishnoi back in Congress
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, हैरानी की बात ये रही कि विलय के दौरान न तो खुद हुड्डा उपस्थित थे और न ही उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा। हालांकि प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि हुड्डा भी विलय के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि हुड्डा को जरूरी काम था, इसलिए वह उपस्थित नहीं हो सके।

वहीं, 10 जनपथ में विलय के औपचारिक कार्यक्रम के बाद हुड्डा और बिश्नोई ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके यह दिखाने का प्रयास किया कि उनमें कोई मतभेद नहीं है, जबकि सभी जानते हैं कि 2007 में हुड्डा के सीएम बनने का विरोध करते हुए ही कुलदीप ने हजकां बनाई थी। फिलहाल तो हुड्डा और बिश्नोई एक हो गए हैं और हरियाणा में कांग्रेस की छवि सुधारने के लिए बचनबद्ध हैं। 

विलय के बाद हरियाणा में बड़ी रैली की तैयारी

after 9 year kuldeep bishnoi back in Congress
कुलदीप, रेणुका विश्नोई, राहुल गांधी - फोटो : Bureau
विलय के बाद हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने सोनिया-राहुल को अपना नेता बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे खून में है। विलय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही हरियाणा में एक बड़ी रैली किए जाने की तैयारी है। इस रैली में सोनिया-राहुल भी शिकरत करेंगे। हरियाणा के प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने बिश्नोई को बड़ी जिम्मेदारी देने की घोषणा की है।

वहीं, बिश्नोई ने कहा कि परिवार में मतभेद होते रहते हैं। अब मतभेद पूरी तरह से दूर हो चुके हैं। उन्होंने बिना किसी शर्त के विलय का दावा करते हुए कहा कि वह बतौर कार्यकर्ता हरियाणा में कांग्रेस की जमीन मजबूत बनाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि विलय के लिए न तो उन्होंने कोई शर्त रखी और न ही किसी पद की ही मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed