{"_id":"585915c94f1c1b2064e39d3d","slug":"know-what-minister-spoke-about-the-foreign-things","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसे देख मंत्री बोले- विदेशी चीजां ने देख कै मेरी छात्ती कांपे से, अधिकारी हुए शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे देख मंत्री बोले- विदेशी चीजां ने देख कै मेरी छात्ती कांपे से, अधिकारी हुए शर्मसार
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Dec 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
minister OP Dhankar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमिनार में बागवानी विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री की मेहमाननवाजी में कोल्ड ड्रिंक को सजाया। जिसे देख कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशी चीजां नै दैख कै, मेरी छात्ती कांपै से। कृषि मंत्री की यह बात सुनकर अधिकारी शर्मशार हो गए।
विज्ञापन
मंत्री ने किसानों से कहा कि जिस दिन संत्री और मंत्रियों की मेजों पर किसानों के उत्पाद सजे दिखाई देंगे, उसी दिन से किसान समृद्ध हो जाएगा। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सोमवार को बागवानी विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव मेगा एक्सपो-2016 के समापन पर बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व हेफैड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण के मंच पर बैठते ही बागवानी विभाग ने विभिन्न स्वादों से भरपूर ओरेंज, कोक, कोक जीरों जैसी विदेशी कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक सजा दी, लेकिन उन्होंने किसी भी कोल्ड ड्रिंक को पीना तो दूर, छुआ तक भी नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को मार्किंटिंग और मैनेजमेंट के टिप्स देते हुए कहा कि किसान सबसे पहले शर्माना छोड़ दें, जिस दिन किसान शर्माना छोड़कर अपने द्वारा तैयार उत्पाद की मार्केटिंग करना शुरू कर देगा, उस दिन से ही देश के अंदर स्वदेशी ब्रांड सामने दिखाई देंगे।
सैनी समाज से खेती और महाजन से बिजनेस सीखें किसान
मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमारा देश का लगभग 2300 करोड़ रुपया विदेशी कंपनियों के उत्पादों के माध्यम से विदेशों में जा रहा है। यदि किसान अपने ब्रांड को विदेशी ब्रांड की तुलना में अधिक अच्छा बनाए तो यह करोड़ों रुपया देश के किसानों के पास ही रह जाएगा।
सैनी समाज से खेती और महाजन से बिजनेस सीखें किसान
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि आज प्रदर्शनी में जिन किसानों ने तकनीकों का इस्तेमाल कर बेहतरीन उत्पाद तैयार किए हैं, जिससे वे काफी उत्साहित हैं और किसानों की मेहनत को वे सैल्यूट करते हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने खेतीबाड़ी के बारे में सैनी समाज को अग्रणी बताते हुए कहा कि खेतीबाड़ी किसान सैनी समाज से खेती करना तथा महाजन समाज से बिजनेस करना सीखें। इससे किसान ओर भी ज्यादा खुशहाल होगा।
मशरूम खाएं स्वस्थ रहें
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मंत्री बनने के बाद वे ज्यादातर एयर कंडीश्नर गाड़ियों और ऑफिसों में रहे। जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई। जिसकी पूर्ति के लिए उन्हें इंजेक्शन लगवाने पड़े, लेकिन मेले में विशेषज्ञों ने उन्हें मशरूम में विटामिन डी होने की जानकारी दी। जिससे उन्हें मशरूम के गुणों के बारे में पता चला और उन्होंने अपने खाने में मशरूम को भी जोड़ दिया है।