फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know the symptoms of New covid-19 strain

आप भी रहे सावधान : कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, बुखार, खांसी, चकत्ते पड़ना मुख्य लक्षण

Sun, 28 Mar 2021 03:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Know the symptoms of New covid-19 strain
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच में अब ब्रिटेन से आए वायरस के नए स्ट्रेन का भी खतरा बढ़ गया है। मोहाली समेत पंजाब के कई इलाकों में मिले संक्रमितों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि लक्षण दिखते ही तत्काल कोरोना की जांच कराएं और बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। 

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में पुराना वायरस ही सामने आ रहा है लेकिन लोगों को नए स्ट्रेन के लक्षणों की भी जानकारी होनी जरूरी है क्योंकि उसमें त्वचा पर संक्रमण और सीने में दर्द जैसी गंभीर स्थिति होने का खतरा है। ऐसे में जितनी जल्दी लक्षणों को पहचान लिया जाएगा, उतनी जल्दी बचाव संभव होगा।
विज्ञापन


कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण 
जीएमएसएच-16 के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. हनी साहनी ने बताया कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अनुसार, बुखार, खांसी, थकान, सिरदर्द, डायरिया, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर रैशेज कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण हैं। इसके अलावा इस स्ट्रेन की वजह से मरीज को सीने में तेज दर्द की शिकायत भी होती है। इसके अलावा सभी लक्षण पुराने कोरोना वायरस की तरह ही हैं। इनमें बुखार आना, लगातार सूखी खांसी, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, स्वाद और सूंघने की क्षमता का कम होना, गले में खराश और दर्द, सांस लेने में तकलीफ पेट खराब होना मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 केंद्रों पर 1516 लोगों को लगा टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान में शनिवार को शहर के 54 केंद्रों पर 1516 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें 203 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 112 ने दूसरी खुराक लगवाई। वहीं, अग्रिम पंक्ति के 85 कर्मचारियों ने पहली व 142 ने दूसरी खुराक लगवाई। 45 से 60 साल के बीच के 133 गंभीर मरीजों ने पहला टीका लगवाया, जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 841 लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई गई। शहर में अब तक 74308 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। शनिवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगवाई। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार घर पर ही रहकर मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed