फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know the main reasons for the defeat of Congress in Adampur by election 2022

आदमपुर उपचुनाव: अग्निपरीक्षा में हुड्डा फेल, अंतर्कलह से नहीं उबर सकी पार्टी, पढ़ें- हार के मुख्य कारण

Sun, 06 Nov 2022 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की कमान दी थी, जिसका दोहरा नुकसान झेलना पड़ा। पहले तो कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, जिससे एक विधायक कम हुआ। उसके बाद अब आदमपुर सीट पर भी हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Know the main reasons for the defeat of Congress in Adampur by election 2022
कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : फाइल

विस्तार

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार के कई कारण रहे। फ्री हैंड मिलने के बाद उपचुनाव की पहली अग्निपरीक्षा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पास नहीं हो सके। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, विधायक किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम एवं भव्य के ताया चंद्रमोहन बिश्नोई की आदमपुर से दूरी कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हुई। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी की हार का सबसे बड़ा कारण पार्टी की अंतर्कलह भी रही। कांग्रेस दिग्गज यहां एक मंच पर नहीं आ पाए, जिसका जनता में गलत संदेश गया। 

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई तो दादा भजनलाल की विरासत के सहारे सीट निकाल ले गए लेकिन जेपी को हुड्डा पिता-पुत्र जितवा नहीं पाए। यहां कांग्रेस जींद की राह ही चली थी। जींद उपचुनाव में पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला को कैथल से लाकर प्रत्याशी बनाया था, जिससे पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी। आदमपुर में जेपी को कलायत से लाकर मैदान में उतारा, जिसका भी राजनीतिक तौर पर नुकसान हुआ। टिकट की दौड़ में शामिल स्थानीय नेताओं ने जेपी के पक्ष में मतदान करवाया ही नहीं। सैलजा, किरण और चंद्रमोहन से जुड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ खड़े नहीं हुए।
विज्ञापन


जेपी बेशक 15 हजार मतों से ही हारे हों पर गुटबाजी की वजह से कांग्रेस पूरी तरह से भजनलाल परिवार के गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई। इसके पीछे एक कारण यह भी रहा कि यहां कांग्रेस का असली कैडर कभी तैयार ही नहीं हुआ। भजनलाल परिवार के राजनीतिक आधार पर ही यहां कांग्रेस जीतती रही। जब-जब भजनलाल परिवार कांग्रेस से जुदा हुआ, पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा। हुड्डा अपने बूते भले ही जेपी को 52 हजार से अधिक वोट दिलाने में सफल रहे हों लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें अपनी रणनीति बदलनी होगी। पांच धड़ों में बंटी कांग्रेस की आगे ही राह भी आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को झेलना पड़ा दोहरा नुकसान 
कांग्रेस पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की कमान दी थी, जिसका दोहरा नुकसान झेलना पड़ा। पहले तो कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, जिससे एक विधायक कम हुआ। उसके बाद अब आदमपुर सीट पर भी हार झेलनी पड़ी। भजनलाल के दिए 22 हजार रोजगार और मुख्यमंत्री रहते करवाया गया विकास भव्य की जीत का मजबूत आधार बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed