{"_id":"65f3d43c8634781e980a9017","slug":"know-petrol-diesel-price-in-chandigarh-after-price-drop-by-central-government-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, देर रात सरकार के फैसले के बाद चंडीगढ़ में अब इतना हुआ दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, देर रात सरकार के फैसले के बाद चंडीगढ़ में अब इतना हुआ दाम
Fri, 15 Mar 2024 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:23 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ी राहत का एलान किया। गुरुवार रात सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
Petrol Pump
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी है। नई दरें सुबह छह बजे से लागू हो गई। सरकार के इस एलान के बाद चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.20 रुपये हो गई है। वहीं डीजल का दाम 82.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए पीएम मोदी की सराहना की।
नवंबर 2022 से अब तक पेट्रोल ₹15 और डीजल ₹17 सस्ता
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो अवसरों पर नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज कम किया और ये सुनिश्चित किया कि भाजपा शासित राज्य वैट की दर कम करके ये राहत सीधा मोदी के परिवार को पहुंचाएं। यही कारण है कि आज भी भाजपा शासित और अन्य राज्यों के बीच पेट्रोल के दामों में लगभग ₹15 रुपये और डीजल के दामों में लगभग ₹11 रुपये तक का अंतर है। उन्होंने पहले दो बार में एक्साइज घटाकर पेट्रोल के दाम ₹13 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे और डीजल ₹15 प्रति लीटर। आज की कटौती के बाद नवंबर 2022 से लेकर अब तक पेट्रोल दाम में हुई कुल 15 रुपये की कमी और डीजल के दाम में कुल 17 रुपये की कमी आएगी।