फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know how Punjabi actor Deep Sidhu's accident happened

ऐसे हुआ दीप सिद्धू का हादसा: मंगेतर रीना राय ने पुलिस को बताई वजह, अब फरार ट्राला चालक की तलाश

Wed, 16 Feb 2022 10:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 10:48 AM IST
सार

दीप सिद्धू के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार की रात दीप सिद्धू जब दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Know how Punjabi actor Deep Sidhu's accident happened
सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत। - फोटो : फाइल

विस्तार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मंगेतर रीना राय को उनके परिचित खरखौदा सीएचसी से दूसरे अस्पताल लेकर गए हैं। उनकी हालत ठीक है। मंगलवार की रात हादसा कैसे हुआ, इस बारे में रीना राय ने पुलिस को जानकारी दी है। डीएसपी (मुख्यालय) विपिन कादियान ने बताया कि उन्होंने दीप सिद्धू के साथ सफर कर रहीं रीना राय से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे दीप सिद्धू की गाड़ी ट्राले से टकरा गई थी। ट्राला चालक का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस
सोनीपत पुलिस ने उनके भाई पंजाब के लुधियाना स्थित जगजीत नगर निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दीप सिद्धू के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मंगलवार रात कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास हादसे में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद व सीएम चन्नी ने जताया दुख
शिरोमणि अकाली दल ने पंजाबी अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू के निधन पर शोक व्यक्त किया। नश्वर दुनिया से उनका दुखद प्रस्थान उनके प्रशंसकों और फिल्म उद्योग के लिए कष्टदायी है। इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दीप सिद्धू की मौत पर दुख जताया। 

मुक्तसर में हुआ था जन्म
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू के करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता। वर्ष 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जोरा दास नंबरिया' से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed