फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know About Trans Music

जानिए, हाईक्लास ट्रांस म्यूजिक के बारे में सब कुछ

Wed, 18 Jun 2014 05:28 PM IST
शंकर सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़
शंकर सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jun 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
Know About Trans Music

ट्रांस म्यूजिक के दीवाने बढ़ रहे हैं। डिस्क में होने वाली पार्टियों में आजकल यूथ इसकी डिमांड जोरशोर से करते हैं। शहर के प्रमुख क्लबों में डीजेइंग करने वाले कुछ डीजे से ट्रांस म्यूजिक के बारे में जानकारी ली गई।

विज्ञापन


शहर में पिछले 16 सालों से डीजेइंग करने वाले डीजे सूरज ने बताया उन्होंने 1999 में डीजे के रूप में शुरुआत की थी, तब डिस्क में ज्यादातर युवा हाउस और रेट्रो की डिमांड करते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ ट्रांस म्यूजिक ने अपनी जगह बनाई। यूथ आजकल ट्रांस के साथ बॉलीवुड म्यूजिक और डायलॉग का फ्यूजन सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


ट्रांस म्यूजिक की डिमांड अकसर हाई क्लास पार्टी में की जाती है। डीजे सनी पिछले 10 सालों से डीजेइंग से जुड़े हैं। उनका मानना है कि चंडीगढ़ में अभी ट्रांस म्यूजिक को लेकर लोगों में उतनी समझ नहीं है। इसमें इतने एक्सपेरीमेंट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग डिस्क में पंजाबी और बॉलीवुड के गाने सुनना ही पसंद करते हैं, लेकिन जब बात इंटरनेशनल ट्रैक की आती है तो लोग उसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते। बॉलीवुड में आजकल बीट्स को लेकर ज्यादा प्रयोग हो रहे हैं। सनी ने बताया कि हाल ही में शहर में ट्रांस के लिए स्पेशल पार्टी रखी गई थी।

क्या है ट्रांस म्यूजिक

Know About Trans Music

ट्रांस म्यूजिक का जन्म 1990 के दशक में जर्मनी में हुआ। इसमें इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को 125 से लेकर 160 बीट्स प्रति मिनट चलाया जाता है, जिसमें ज्यादातर हाई बीट्स होती हैं।

म्यूजिक में पियानो, ड्रम मशीन, सेंप्लर, रोलैंड आदि इंस्ट्रुमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। 1990 के बाद से ट्रांस म्यूजिक के नए जौनर भी जोड़े गए, जिसमें प्रोग्रेसिव ट्रांस, एसिड ट्रांस, क्लासिक ट्रांस, फिलीफेडिक ट्रांस मुख्य हैं।

हाई बीट्स पर बजने वाला है ट्रांस म्यूजिक

Know About Trans Music

डीजे सनी ने बताया कि ट्रांस म्यूजिक हाई बिट्स पर बजने वाला म्यूजिक है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक बीट्स को कई तरह की नई बीट्स से जोड़ा जाता है।

लोग इसे डीप मेडीटेशन और सेल्फ रीलाइजेशन के लिए सुनते है। सनी के मुताबिक आजकल शहर में हिप-हॉप का कल्चर ज्यादा नहीं है।

भगवान शिव पर आधारित है ट्रांस

Know About Trans Music
डीजे सनी ने बताया हिमाचल के कसोल में हर वर्ष मोक्ष फेस्टिवल का आयोजन होता है, जहां विदेश से कई डीजे हिस्सा लेते है। शिवा ट्रांस को अक्सर मेडीटेशन के लिए सुना जाता है।

इसलिए इजराइल और अन्य देशों में मेडीटेशन से जुड़े ट्रांस ट्रैक बहुत प्रसिद्ध हैं। साथ ही इसे भगवान शिव के साथ जोड़ कर इस फेस्टिवल को सेलीब्रेट किया जाता है। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय ट्रांस म्यूजिक फेस्टिवल में आयोजित होते है।

प्रमुख ट्रांस म्यूजिक फेस्टिवल

Know About Trans Music

सनबर्न, भारत
फुल मून पार्टी, थाईलैंड
बूम फेस्टिवल, पुर्तगाल
स्ट्रीट परेड, स्वीजरलैंड
टूमोरोलैंड, बेलजियम
वी आर वन, जर्मनी
अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल, अमेरिका
इलेक्ट्रिक फॉरेस्ट फेस्टिवल, अमेरिका
डूफ, आस्ट्रेलिया

प्रसिद्ध ट्रांस एलबम

Know About Trans Music
एलबम................सिंगर
एल्बम समर ब्रीज-टीएस्टो
एल्बम ट्रांसपोर्ट- पॉल ऑक्नफॉल्ड
स्टे विद मी-एक्सेंट ट्रांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed