फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh World Class Railway Station Development Project Cost Full Details

Chandigarh: चंडीगढ़ में बन रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, तीन मंजिला होगी इमारत, इन सुविधाओं से होगी लैस

Sun, 26 Nov 2023 11:05 AM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Nov 2023 11:05 AM IST
सार

Railway Project in Chandigarh : चंडीगढ़ में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। यहां की भव्य इमारत एयरपोर्ट को टक्कर देगी। वहीं यात्रियों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन से उतरने और चढ़ने वालों के लिए अलग-अलग मार्ग होगा। 

विज्ञापन
Chandigarh World Class Railway Station Development Project Cost Full Details
ऐसे बनेगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां की प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग जहां हरियाली का एहसास दिलाएगी, वहीं ई-वाहन मालिकों को एक साल के अंदर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के मानकों के आधार पर तैयार होने वाली बिल्डिंग की पार्किंग एरिया में आठ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ चार-चार चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। 

विज्ञापन


महज 20 से 30 रुपये में रेलयात्री अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद आईजीबीसी रेलवे स्टेशन रेटिंग द्वारा पर्यावरण के 6 मानकों के आधार पर मूल्यांकन करेगी। इसके चलते इंडियन रेलवे लैंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (आईआरएलडीए) वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण में स्थायी स्टेशन की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, ऊर्जा-दक्षता, जल-दक्षता, स्मार्ट और हरित पहल, नवाचार और विकास पर विशेष ध्यान देगी।

विज्ञापन

पंचकूला की तरफ लगाए जाएंगे 13 हजार पौधे

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद पंचकूला की तरफ रेल यात्रियों को चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों तरफ एक समान विकास किया जा रहा है। हालांकि ग्रीन एरिया पंचकूला की तरफ चंडीगढ़ से ज्यादा विकसित किया जाएगा। चंडीगढ़ की तरफ जहां चार हजार पौधे लगाए जाएंगे, वहीं पंचकूला की तरफ 13 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला और कालका छोर पर बनेंगे दो एफओबी

12 मीटर चौड़े दो फुट ओवरब्रिज (एफओबी) एक कालका और दूसरा स्टेशन के अंबाला छोर पर बनाया जाएगा। इन एफओबी का उपयोग आने वाले यात्रियों द्वारा किया जाएगा और इन्हें स्टेशन भवन से भी जोड़ा जाएगा। इन एफओबी के जरिए प्लेटफॉर्म से लिफ्ट और सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा हर प्लेटफार्म पर दो लिफ्ट, दो एस्केलेटर व एक सीढ़ी बनाने की तैयारी है।

एयर कॉनकोर्स करेगा सिटी सेंटर के रूप में काम

72 मीटर x 80 मीटर आकार का एक एयर-कॉनकोर्स बनाया जा रहा है, जो दोनों तरफ स्टेशन भवनों की दूसरी मंजिलों को जोड़ेगा। इस एयर-कॉनकोर्स का उपयोग प्रस्थान करने वाले यात्रियों यहां ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। यह आम जनता के लिए सिटी सेंटर के रूप में भी काम करेगा। प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर और कॉनकोर्स से सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा।

ग्राउंड फ्लोर

  • 30 टिकट काउंटर (15 चंडीगढ़ और 15 पंचकूला)
  • बुक स्टॉल (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • यादगार वस्तुओं की दुकान (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • रिटेल शॉप (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • रेलवे कार्यालय (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • एग्जीक्यूटिव लाउंज (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • सुरक्षा/सीसीटीवी/निगरानी कक्ष (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
  • फर्स्ट फ्लोर (मेजेनाइन फर्श)
  • चंडीगढ़ की तरफ ऑफिस एरिया, को-वर्किंग स्पेस
  • पंचकूला तरफ रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री

सेकंड फ्लोर

पर चंडीगढ़ और पंचकूला एक-एक साइड, पूछताछ काउंटर, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, क्लोक रूम।

थर्ड फ्लोर

पेड वेटिंग लाउंज -चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ 408 वर्गमीटर
चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ एक-एक फूड कोट

पंचकूला की कार पार्किंग होगी बड़ी

रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों पर वर्तमान पार्किंग क्षेत्रों को समग्र रूप से विकसित किया जाएगा और क्षेत्र को मौजूदा 13,720 वर्गमीटर से बढ़ाकर 24,515 वर्गमीटर किया जाएगा।
 

रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। अभी प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 पर काम चल रहा है। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर काम शुरू होगा। नई बिल्डिंग 2053 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर ग्रीन कांसेप्ट पर बनाई जाएगी। स्टेशन को 90 हजार पैसेंजर प्रतिदिन की क्षमता के मुताबिक बनाने की योजना है। प्रोजेक्ट में जितनी भी कंस्ट्रक्शन होगी, वह ग्रीन बिल्डिंग की प्लेटिनम रेटिंग के आधार पर होगी। - वेद प्रकाश डूडेजा, वाइस चेयरमैन, आरएलडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed