फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about political career and property of Parkash Singh Badal

Parkash Singh Badal: पांच बार सीएम, 10 बार विधायक, जानें- कितनी संपत्ति छोड़ गए प्रकाश सिंह बादल

Wed, 26 Apr 2023 11:51 AM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

हलफनामे के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल के पास कुल 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। जबकि 2017 में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें करीब 5.46 करोड़ की चल व 9.39 करोड़ अचल संपत्ति थी।

विज्ञापन
Know about political career and property of Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दिग्गज अकाली नेता और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं बुधवार यानी आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा गया है। बादल 95 साल के थे। उन्होंने सरपंच से सीएम तक का सफर तय किया था। 2022 में अपना आखिरी चुनाव लंबी विधानसभा सीट से लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं सके थे। चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने हलफनामा में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। 

विज्ञापन


हलफनामे के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल के पास कुल 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। जबकि 2017 में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें करीब 5.46 करोड़ की चल व 9.39 करोड़ अचल संपत्ति थी। प्रकाश सिंह बादल पर पिछले पांच वर्षों में 2.75 करोड़ रुपये का कर्जा भी हुआ था। 
विज्ञापन


उनके पास सिर्फ 2.49 लाख रुपये की नकदी थी। 13977294 रुपये विभिन्न बैंकों में जमा हैं। इसके अलावा 63438077 रुपये के उनके पास बांड, शेयर व म्यूचुअल फंड थे। यही नहीं उनके पास 3.89 लाख का एक ट्रैक्टर है। बादल के पास कोई गाड़ी नहीं थी। छह लाख का सोना भी उनके पास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल के पास गांव बादल में 120 कनाल, चक्क 14 एडीएस (राजस्थान) में 0.127 हेक्टेयर, राणिया में 21 कनाल 9 मरला और बालासर में 213 कनाल 15 मरला कृषि योग्य जमीन है।  गैर-कृषि में राणियां में 5 कनाल 7 मरले, बालासर में 9 कनाल के अलावा चक्क-14 एसडीएस और बादल गांव में भी जमीन है। गांव बादल में स्थित घर उनके नाम पर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed