फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about different regions holi celebration in CHandigarh

Holi 2024: देश के अलग-अलग हिस्सों के रंगों से बनती है चंडीगढ़ की होली, हर रंग का अपना मिजाज

Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM IST
सार

होली पर झुमटा, अपनी अपनी भाषाओं में होली के गीत के अलावा रंग और अबीर उड़ाकर मनाते हैं। चंडीगढ़ में देश के करीब करीब सभी प्रांतों के लोग रहते हैं। हर प्रांत के होली के अनोखे रंग हैं। 

विज्ञापन
Know about different regions holi celebration in CHandigarh
चंडीगढ़ की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में देश के सभी प्रांतों के लोग रहते हैं। यहां पर होली के हर रंग देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन


होली में पाथियों का माला बनाते थे...
गांव की होली तो निराली होती है। बचपन में गांव में खूब होली खेली। गांव में एक महीना पहले से ही होली की धूम होती। होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर होती। हर घर से पाथियों की मालाएं बनती। वह बहुत अच्छा लगता था। गांव के लोग एक जगह एकत्र होकर होली के गीत गाते थे। अब शहर में बहुत बदलाव हो गया है। लेकिन परंपराएं लेकर चल रहे हैं। शहर में फूलों की होली खेलते हैं। अपने समाज में चंडीगढ़ मे भी एक दूसरे के घरों में होली की शुभकामनाएं देने जाते हैं। - रामलाल, पूर्व पार्षद, राजस्थान, जिला टोंक निवासी।

गांव में कुर्ताफाड़ होली का आनंद ही कुछ और है

गांव की होली हा आनंद कुछ और है। होलिका दहन से पहले रात में गांव के लोगों के साथ मिलकर दिवार पर थापे गए उपले चोरी करना आंनंद देनेवाला है। जिनके दिवार से उपले चाेरी होती थी उस घर के लोग बहुत गालियां देते थे। उनके साथ पाथी चोर भी हो लेते थे। अब गांव से बाहर हैं। गांव की होली बहुत याद आती है। होली के रंग में रंग जाते थे। और कुर्ताफाड़ होली होती थी। होली के गीत में वीर बाबू कुंवर सिंह के नाम पर गीत गाना गर्व होता है। वे अंग्रेजों से लड़े थे। हम बिहार के लोग उनका बहुत आदर करते हैं। - सत्यम ओझा, बिहार के जिला आरा निवासी।
विज्ञापन


गांव में खेतों से घास के रंग तैयार करते थे

होली में गांव की बहुत याद आती है। होली से एक सप्ताह पहले तैयारी में जुट जाते थे। हमजोलियों की टोली खेतों से घास और पेड़ पर लगे रंग बिरंगे फूलों को पीस कर रंग बनाते थे। उसे पानी में मिलाकर एक दूसरे पर डालते थे। रंग खत्म होने पर एक दूसरे पर पानी फेंक कर होली मना लेते थे। अब समय बदल गया। बाजार में तरह तरह के रंग आ गए हैं। लेकिन गांव के वे सभी प्यार के रंग कम हो गए। गांव में शुद्ध देशी घी में विविध प्रकार के व्यंजन मां और भाभी तैयार करती। सभी मिलकर उसका आनंद लेते। - पृथी सिंह प्रजापति, हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में होली के दिन निकलती है भगवान कृष्ण की पालकी

होली के दिल गांव में भगवान कृष्ण की पालकी निकलती है। भगवान सभी के घरों में आशीर्वाद के लिए आते हैं। ढोलबाजा और गीत के साथ होली मनाई जाती है। गांव का उल्लास देखने लायक होती है। विविध प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार होता है। अब चंडीगढ़ में केवल संदेश देने तक सीमित रह गया है। यहां पर हर प्रांत के लोग रहते हैं। उनके साथ रंगों के साथ होली मनाते हैं। गांव की होली की बहुत याद आती है।- अनिल मलिक, ओडिसा, जिला केंद्रपाड़ा।

होली में पूरे गांव के लिए एक जगह बनता खाना

होली के लिए गांव में एक महीना पहले से तैयारी में जुट जाते थे। गांव में लोग एकत्र होकर घर घर जाकर पैसे अनाज एकत्र करते। होलिका दहन के बाद उसके राख से होली खेलने की शुरुआत होती। उसके बाद रंगों का दौर होता था। पूरा गांव एक होकर होली मनाते। और एक जगह भोज होता। वह आनंद के दिन थे। गांव की होली की याद हमेशा रहती है। - बीरेंद्र रावत, उत्तराखंड, जिला पौड़ी गढवाल।


15 दिन पहले से होली मननी शुरू

महिलाएं गांव के रास्ते पर खड़ी होती। बाल्टी में गोबर या मिटटी के घोल लेकर रहती। जो भी साइकिल यो पैदल साफ कपड़े पहने निकलते उन पर ये घोल उड़ेल देती। इसके बाद होली के गीत गाती। होली के दिन गांव के लोग एकत्र होकर मंदिर से होली गाने की शुरूआत करते। हर घर में जाते और होली गाते। जिनके पास जो भी होता उन्हें लिखता। ठंडई पूरा दिन चलता। - पंकज यादव, उत्तर प्रदेश, जिला प्रयागराज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed