फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 corona infected found in one day in Tricity

चौथी लहर की दस्तक: ट्राइसिटी में एक दिन में मिले 32 कोरोना संक्रमित, चंडीगढ़ में बिना मास्क बेखौफ दिखे लोग

Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मास्क को अनिवार्य तो कर दिया गया लेकिन पहले दिन इसका कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को मास्क न पहनने पर एक भी व्यक्ति का चालान नहीं किया गया।

विज्ञापन
32 corona infected found in one day in Tricity
बिना मास्क घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में मंगलवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले। इनमें से 15 चंडीगढ़, पांच पंचकूला और 12 मोहाली के रहने वाले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से चौथी लहर की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। बता दें कि विशेषज्ञ पहले से ही इस बात की आशंका जता रहे थे कि अप्रैल के आखिर में मरीज बढ़ने शुरू होंगे और मई चौथी लहर आ जाएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रविवार और सोमवार को 9-9 मरीज मिले जबकि मंगलवार को यह संख्या 15 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1177 लोगों की जांच की। इसके साथ ही संक्रमण दर अब 1.27 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मरीजों के मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 55 हो गई है। उधर, सात दिन की अवधि पूरी करने पर एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। बता दें कि अब तक चंडीगढ़ में कोरोना से 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उधर, पंचकूला जिले में मंगलवार को कोरोना के पांच नए केस आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हो गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि आठों मरीज अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। बताया कि कुछ दिनों से जिले में कोरोना मरीज फिर से मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 174 सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।

सीएमओ ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान भी चला रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44163 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43741 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में कोरोना से अब तक 414 लोगों की मौत हुई है। 615131 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें।

मोहाली में सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हुई
मोहाली में मंगलवार को 12 नए मरीज मिले जबकि दो मरीज ठीक हुए। साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है। डीसी अमित तलवार ने बताया कि एक दिन में 2206 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीकाकरण पहल के आधार पर करवाएं तभी महामारी को मात दी जा सकती है। इस दौरान जिले में कुल 632 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए।

संक्रमित हुए 12 लोगों में से अधिकतर मरीज शहरी एरिया के हैं। सभी सक्रिय मरीजों का घरों में ही इलाज चल रहा है। जिले में सभी आयु वर्ग के 985 लोगों को पहला, 958 को दूसरा टीका लगाया गया है।

वहीं 262 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। जिले में अब तक 20 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 11.37 लाख को पहली, 8.45 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। साथ ही 28377 लोगों को बूस्टर डोज लगी है।

होली के बाद ही संक्रमण के बढ़ने की आशंका जताई गई थी। बताया गया था कि अप्रैल के अंत तक एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा, जो अगले दो महीनों तक बना रहेगा क्योंकि वायरस का रोटेशन 2 से 3 महीने के अंतराल पर होता है। ऐसे में मौजूदा समय में बढ़ते हुए संक्रमित मरीजों से स्थिति साफ हो रही है कि अब बचाव के लिए मानकों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी हो गया है। वहीं, टीका लगवाना भी आवश्यक है। -प्रो. जीडी पुरी, डीन एकेडमिक, पीजीआई

यही लापरवाही पड़ेगी भारी
चंडीगढ़ में मास्क को अनिवार्य तो कर दिया गया लेकिन पहले दिन इसका कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को मास्क न पहनने पर एक भी व्यक्ति का चालान नहीं किया गया। कारण अधिकारियों के पास न तो चालान करने वाली विशेष टीम थी और न ही उन्हें चालान बुक दी गई थी। ऐसे में अधिकारी अपने सामने बिना मास्क खड़े व्यक्ति को देखकर भी चालान नहीं कर सके। 

पहले दिन लोग भी बिना मास्क बेखौफ घूमते नजर आए। सुखना लेक, सेक्टर-17, रॉक गार्डन समेत सभी बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहना था जबकि शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार को ही प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने आदेश जारी कर मास्क को चंडीगढ़ में अनिवार्य कर दिया था। साथ ही मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का भी फैसला सुनाया था। 

बता दें कि 20 दिन पहले मास्क न पहनने पर जुर्माना न लगाने का आदेश खत्म कर दिया गया था। इस दौरान चालान के लिए बनाई गईं विशेष टीमों को फिर से उनके विभाग में वापस भेज दिया गया था और उनसे चालान बुक भी जमा करा ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed