फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KM Pandurang appointed new DPR of Haryana.

Chandigarh News: केएम पांडुरंग हरियाणा के नए डीपीआर नियुक्त

Sat, 28 Sep 2024 04:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
KM Pandurang appointed new DPR of Haryana.
मनदीप बराड़ के चंडीगढ़ में गृह सचिव के पद पर नियुक्त होने से खाली था पद
विज्ञापन

चंडीगढ़। साल 2007 बैच के आईएएस अफसर केएम पांडुरंग को हरियाणा सरकार का नया डीपीआर नियुक्त किया है। पूर्व डीपीआर मनदीप बराड़ के चंडीगढ़ के गृह सचिव नियुक्त होने के बाद से यह पद खाली था। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी पत्र के मुताबिक केएम पांडुरंग के पास मौजूदा प्रभार के साथ सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी रहेगी। इन पदों के अलावा पांडुरंग के पास हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, पंचकूला व सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ और खान एवं भूविज्ञान के महानिदेशक का पद है। वहीं, हरियाणा सरकार ने एचसीएस व झज्जर नगर निगम के कमिश्नर प्रवेश कादियान को सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed