फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiwi fruit demand increased due to corona virus in Chandigarh

कोरोना ने चंडीगढ़ में बढ़ाई कीवी की मांग, चिली और न्यूजीलैंड से मंगवाई जा रही

Thu, 10 Sep 2020 02:34 AM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kiwi fruit demand increased due to corona virus in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

अब चंडीगढ़ के लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चिली और न्यूजीलैंड की कीवी का सहारा लेंगे। शहर में मांग बढ़ने के साथ दिल्ली से विदेशी कीवी मंगवाई जा रही है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना की वजह से कीवी की मांग 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। आपूर्ति न होने पर विदेशी कीवी मंगवानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर- 26 में कीवी के थोक विक्रेता गौरव ठक्कर ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में कीवी की मांग बढ़ती है लेकिन कोरोना की वजह से इस बार पहले से ही मांग बढ़ी हुई है। दुकानदार अगले तीन माह तक का एडवांस भुगतान करने को तैयार हैं। बारिश के मौसम में 20 से 30 प्रतिशत तक की मांग बढ़ गई है। अब विदेशी कीवी दिल्ली से मंगवाई जा रही है। वहीं, थोक विक्रेता बंटू ने बताया कि लोग जहां एक या दो पीस कीवी खरीदते थे, वह अब पेटी ही खरीदकर ले जा रहे हैं।   
विज्ञापन


15 दिन बाद हिमाचल की कीवी आ जाएगी 
गौरव ने बताया कि अगले 15 दिन में हिमाचल की कीवी भी मार्केट में आ जाएगी। 15 सितंबर से 15 नवंबर तक हिमाचल में कीवी की तुड़ाई होती है। पहले कीवी की मांग नहीं थी तो विदेशी कीवी की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए सीधे हिमाचल से ही कीवी मंगाते थे, अब मांग के अनुसार पहले ही कीवी का स्टॉक करना पड़ा है। हालांकि, हिमाचल की कीवी आने के बाद दाम कुछ कम होंगे। विदेशी कीवी की जगह अब ज्यादातर हिमाचली कीवी ने ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेवर्ड कीवी की मांग ज्यादा

शहर में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से कीवी आती है। हिमाचल में सिरमौर, कुल्लू, सोलन, मंडी व शिमला जिले के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कीवी की खेती के लिए उपयुक्त है। हिमाचल में कीवी की हेवर्ड, एबॉट, एलीसन, मोंटी, टुमयूरी और ब्रुनो नामक किस्में उगाई जा रही हैं, जिसमें हेवर्ड की कीवी की मांग सबसे ज्यादा रहती है।

विटामिन सी से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
आयुष के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कपिला का कहना है कि कीवी के कई औषधीय गुण हैं। डेंगू, स्क्रब टायफस, हृदय रोगियों को डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी में भारी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। कीवी के सेवन से पाचन, गर्भावस्था में महिलाओं को रोगों से लड़ने में ऊर्जा मिलती है। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह अच्छा माध्यम है।

दाम एक नजर में

  • विदेशी कीवी का बॉक्स : 600 से 1500 रुपये तक 
  • 20 से 27 रुपये प्रति पीस (थोक बिक्री) रिटेल में 30 से 35 रुपये 
  • हिमाचली कीवी : 50 से लेकर 120 रुपये किलो और प्रति पीस : 10 से 20 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed