फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kisan union protest march against union budget 2016

किसानों ने नकारा आम बजट 2016, दिल्ली में रोष मार्च करेंगे

Wed, 02 Mar 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
kisan union protest march against union budget 2016

किसानों ने 29 फरवरी को पेश किया गया आम बजट नकार दिया है। इसके विरोध में किसान यूनियन दिल्ली में रोष मार्च निकालेगी। चंडीगढ़ किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय आम बजट को नकारते हुए इसकेखिलाफ आंदोलन छेड़ने का फैसला किया गया। भाकियू प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट किसानों के साथ छलावा है। इसमें सिर्फ आंकड़ों और शब्दों की जादूगरी है। असल में इससे किसानों को कुछ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


किसान रोज आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन बजट में किसानों के लिए एक धेला नहीं है। किसानों को कर्ज की राशि तो बढ़ा कर नौ लाख करोड़ कर दी गई है, लेकिन बैंकों द्वारा 14.5 प्रतिशत ब्याज, प्रोसेसिंग फीस व वकीलों के खर्च की वसूली में कोई राहत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल सरकार ने खेती केलिए 35984 करोड़ रखे हैं, जोकि 2005 के बजट से भी कम हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया है, पर इसके लिए कोई तरीका नहीं बताया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पहले ही पंजाब सरकार रद्द कर चुकी है।

इससे गेहूं-धान पर 1300 रुपये, कपास पर दो हजार, गन्ने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम केरूप में टैक्स तो लग जाएगा, लेकिन गांव को एक यूनिट मानने केकारण किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। राजेवाल ने कहा कि सरकार स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने के वादे से भाग गई। उल्टे, किसानों पर आयकर लगाने की योजना बनाई जा रही है।


सरकार ने खादों पर सब्सिडी में तीन हजार करोड़ की कटौती कर दी है। सब्सिडी किसानों केखातों में देने का एलान किया है। अनपढ़ किसान इसे हासिल करने को फिर भ्रष्टाचार का शिकार हो जाएंगे। बजट केविरोध में किसान आठ मार्च को तहसील स्तर पर रोष प्रदर्शन करकेमांगपत्र देंगे। उसकेबाद 29 मार्च को दिल्ली में संसद की ओर रोष मार्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed