फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Thousands of trucks stranded in Sonipat due to Farmers Protest

कुंडली बॉर्डर बंद होने से फल-सब्जियों से लदे हजारों ट्रक सोनीपत में फंसे, दिल्ली में बढ़ेगी परेशानी

Sun, 29 Nov 2020 01:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Nov 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Thousands of trucks stranded in Sonipat due to Farmers Protest
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली बॉर्डर पर किसानों के धरने के कारण एनएच-44 बंद होने से सब्जियां और फलों से लदे हजारों वाहन जाम में फंस गए हैं। इन्हें दिल्ली की विभिन्न मंडियों में पहुंचना था लेकिन ये किसान आंदोलन में फंसकर रह गए। फल-सब्जियां लेकर जा रहे वाहन चालकों को उनके सड़ने का डर सता रहा है। साथ ही इनकी आपूर्ति नहीं होने से दिल्ली में भी लोगों को परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में फल-सब्जियां उत्तर भारत से ही भेजी जाती हैं। इसमें सोनीपत-पानीपत के यमुना खादर क्षेत्र से भी रोज सैकड़ों वाहनों में सब्जियां दिल्ली जाती हैं। दो दिन से दिल्ली का रास्ता बंद होने से यहां से फल-सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। प्रशासन की तरफ से किए गए रूट डायवर्ट के रास्ते भी किसानों का दिल्ली की मंडियों में पहुंच पाना आसान नहीं है। 
विज्ञापन


यह रास्ता लंबा होने के साथ ही किसानों के आंदोलन में फंसने का डर भी है। हाईवे पर फिलहाल एक हजार से ज्यादा वाहनों में फल-सब्जियों के अलावा खाने का अन्य सामान हैं। लेकिन इनको रास्ता नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इनका माल खराब होना शुरू हो चुका है। किसान आंदोलन के कारण पांच दिन से ट्रक हरियाणा में फंसे हुए हैं। इनमें सेब लेकर चल रहे चालकों के साथ ही पटियाला से आलू लेकर आ रहे ट्रक चालक भी शामिल हैं। किसानों की संख्या लगातार बढ़ने से अभी यहां हालात सामान्य होते भी नजर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला से आलू लेकर आए किसान कैलाश कुमार ने बताया कि ट्रक में आलू है और तीन दिन से ट्रक हाईवे पर फंसे हैं, जिससे उन्हें आलू खराब होने का डर सता रहा है। वहीं लुधियाना से आए किसान ललित राज का कहना है कि बुधवार रात से जाम में फंसे हैं। लगातार किसानों के आंदोलन के चलते उनके वाहन आगे नहीं बढ़ रहे हैं, जिससे आलू खराब होने का डर बढ़ गया है। वहीं सेब लेकर जा रहे जावेद अहमद का कहना है कि चार दिन से सेब खराब होने का डर बन गया है। 

जीटी रोड पर सेब से भरा ट्रक पलटा 
कुंडली बॉर्डर पर जाम के चलते एक सेब से भरा ट्रक राई के पास से वापस मोड़कर जाने लगा तो वह अचानक पलट गया, जिससे सड़क पर सेब बिखर गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रक पलटने से दिल्ली-पानीपत लेन सेब की पेटियां फैल गईं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें हटाया गया।

हाईवे जाम होने से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते कुंडली बॉर्डर पर जाम के चलते दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। इसे लेकर सोनीपत के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने दिल्ली के लिए निकले भारी वाहनों को परेशानी से बचाने के लिए उनका रूट गन्नौर शहर के अंदर से होकर दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया है। 

वाहनों का रूट डायवर्ट होने के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका। इस दौरान कुछ ट्रक चालक तो अपने ट्रक को इस रूट पर जाने की बजाय पानीपत की तरफ वापस ले गए। उनका कहना था कि अगर रात तक जाम खुल जाता है तो वह हाईवे से ही दिल्ली जाना पसंद करेंगे। उनका मानना था कि डायवर्ट किए गए रूट पर परेशानी हो सकती है। वहीं पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बसों व अन्य सवारी वाहनों को पुलिस ने हाईवे से सीधे ही जाने दिया।

होमगार्ड और ट्रक चालक में हुई कहासुनी
रूट डायवर्ट के लिए पुलिस के अलावा होमगार्ड भी तैनात किए गए थे। इस दौरान एक ट्रक चालक की होमगार्ड के साथ कहासुनी भी हो गई। पुलिस की मानें तो ट्रक चालक उसके साथ बदसलूकी कर रहा था और उसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उसे जब होमगार्ड ने आगे बढ़ने को कहा तो उनमें आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद होमगार्ड ने ट्रक चालक के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद पुलिस ट्रक चालक को जीटी रोड पुलिस चौकी में ले गई।

रूट को इस गांवों से किया डायवर्ट
पुलिस द्वारा दिल्ली जाने वाले ट्रकों के लिए जो रूट बनाया गया है, उसमें गन्नौर जीटी रोड चौक से गन्नौर, गुमड़, भावंर, कैलाना डबल नहर, बड़वासनी, रोहट, खरखौदा होते हुए बवाना दिल्ली पहुंच सकते हैं। वहीं दूसरे रूट में कैलाना नहर से मोई माजरी, कासंडा, खानपुर, गोहाना, खरखौदा या रोहतक होते हुए दिल्ली पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed