{"_id":"601a8ae58ebc3e4c83703797","slug":"kisan-andolan-protest-in-sector-17-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : किसान और पत्रकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ सेक्टर 17 प्लाजा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : किसान और पत्रकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ सेक्टर 17 प्लाजा में प्रदर्शन
Wed, 03 Feb 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हमले के खिलाफ चंडीगढ़ में सेक्टर 17 प्लाजा में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट फॉर सोसाइटी, नौजवान एकता मंच और पीयूएसएफ की तरफ से किया गया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सेक्टर 17 प्लाजा की पूरी मार्केट में नारेबाजी करते हुए चक्कर लगाया। छात्रों का कहना है कि संविधान के अनुसार सभी लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। दो महीने से किसान दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ शरारती तत्वों ने 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर हिंसा की जिसके बाद सरकार और दिल्ली पुलिस लगातार निर्दोष किसानों और छात्रों को निशाना बना रही है। यह रवैया संविधान के खिलाफ है। इस दौरान छात्रों ने पत्रकारों और किसानों पर हो रहे हमले की भी निंदा की। छात्रों ने गिरफ्तार किसानों को रिहा करने और तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन