फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Order for closure of petrol pumps and liquor Shops around GT Road in Sonipat

सोनीपत में जीटी रोड पर शराब ठेके, पेट्रोल पंप बंद रखने के आदेश, महिलाओं को पांच बजे तक देनी होगी छुट्टी

Sun, 29 Nov 2020 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan:  Order for closure of petrol pumps and liquor Shops around GT Road in Sonipat
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर। - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के चलते सोनीपत के डीसी श्यामलाल पूनिया ने जीटी रोड के आसपास के क्षेत्र में पेट्रोल पंपों के साथ शराब ठेके बंद करने के आदेश दिए हैं। क्योंकि उन जगहों पर शाम होते हुए भीड़ लगने की संभावना रहती है। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े के चलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए वहां स्वास्थ्य संबंधी सभी बारीकियों का ध्यान रखें। किसानों की कोरोना जांच भी कराएं। किसानों को मास्क का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें। 

विज्ञापन


डीसी श्यामलाल पूनिया ने औद्योगिक क्षेत्र राई व कुंडली के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी फैक्टरी मालिकों से संपर्क कर फैक्टरियों में महिलाओं की नाइट ड्यूटी पर रोक लगवाएं व महिलाओं की छुट्टी शाम पांच बजे से पहले की जाए, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कुंडली व राई के लोगों से आह्वान किया कि वे बिना किसी कार्य जीटी रोड पर इकट्ठा न हों और वहां किसी प्रकार की रेहड़ी या दुकान न लगाएं।
विज्ञापन


किसानों की कोरोना जांच के लिए टीम गठित
किसान आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर पर दो दिन से किसान डटे हुए हैं। वहां एकत्रित किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य टीमें मास्क वितरित कर रही हैं। किसानों की कोरोना जांच के लिए टीमें भी गठित की गई हैं। डीसी श्यामलाल पूनिया ने किसानों से आह्वान किया कि सभी किसान मास्क का प्रयोग करने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखें ताकि कोरोना महामारी में किसान संक्रमण से बचे रहे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीटी रोड पर पांच एंबुलेंस भी खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्नौर थाने में सैकड़ों किसानों पर मुकदमा
गन्नौर थाना के एएसआई की शिकायत पर सैकड़ों लोगों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धारा 144 के उल्लंघन, कोरोना नियमों की अवहेलना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआई प्रेम प्रकाश ने शिकायत दी है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्दाना बॉर्डर पर भाखरपुर मोड़ के सामने खड़े थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढे़ छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, बस, ट्रक व अन्य वाहनों में एक बड़ा काफिला आया और उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कोरोना महामारी के निर्देशों का पालन नहीं किया और हाईवे पर लगाए गए बैरिकेड व लोहा चेन को हटा दिया।


 उन्हें धारा-144 के बारे में बताया तो वे नहीं माने और फुटपाथ को तोड़ना शुरू कर दिया। वे फुटपाथ तोड़कर आगे दिल्ली की तरफ चले गए। साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 188, 3 पीडीपी एक्ट और 54 डीएम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले राई थाना पुलिस ने भी अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed