{"_id":"600fe2843e9e3e398d68dd5a","slug":"kisan-andolan-news-farmer-died-in-suspicious-condition-at-kundli-border-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर परेड में शामिल किसान के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर परेड में शामिल किसान के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 26 Jan 2021 03:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Jan 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर जमा किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने आए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव मदीना निवासी राजेश (47) कुमार कृषि आंदोलन में शामिल होने व ट्रैक्टर परेड में भाग लेने अपने साथियों के साथ 24 जनवरी को कुंडली बॉर्डर पर आया था। मंगलवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। जिस पर उन्हें साथी किसान तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत कारण हार्ट अटैक लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। कुंडली बॉर्डर पर अब तक 13 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन