फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: Delhi police open Jharoda border for public

किसान आंदोलन : दिल्ली जाना हुआ आसान, झाड़ोदा बॉर्डर पुलिस ने खोला, 26 जनवरी को किया गया था बंद

Sun, 07 Mar 2021 04:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Delhi police open Jharoda border for public
झाड़ोदा बॉर्डर खुला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लंबे समय बाद हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित झाड़ोदा बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। अब लोगों के लिए दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा चौकी के बाहर लगाए गए बैरिकेड को एक दिशा से खोल दिया। हरियाणा से जाने और दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को पिछले काफी दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब उनकी समस्या का समाधान हो गया।

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों की मांग को लेकर तीन माह से अधिक समय से बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते झाड़ोदा बॉर्डर को नवंबर महीने में ही बंद कर दिया गया था। आंदोलन शुरू होने के कई दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने एक तरफ का रास्ता खोला था। वहीं से वाहनों का आवागमन हो रहा था। 
विज्ञापन


मगर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के चलते दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झाड़ोदा बॉर्डर को दोबारा पूरी तरह से सील कर दिया था। यहां पर हरियाणा की सीमा में लोहे के बैरिकेड, उनके ऊपर कंटीले तार, कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार को अवरोधक बनाया गया। इसके बाद मिट्टी भरकर ट्राले भी खड़े थे। इससे 100 मीटर आगे झाड़ोदा चौकी के बाहर भी मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। इसके चलते यहां पर आवागमन पूरी तरह बंद था। झाड़ोदा बार्डर से दुपहिया और कारों का आवागमन तो शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed