फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: BKU leader Rakesh Tikait Mahapanchayat in Bahadurgarh of Haryana

राकेश टिकैत बोले- गुजरात अभी भी स्वतंत्र नहीं, वहां जाएंगे और किसानों को आजाद करवाएंगे

Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News:  BKU leader Rakesh Tikait Mahapanchayat in Bahadurgarh of Haryana
मंच पर मौजूद राकेश टिकैत व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के बहादुरगढ़ में महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन केवल एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का आंदोलन है। कर्नाटक और तमिलनाडु के किसान भी आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं। गुजरात के किसान भी भाग लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें जेल में डाला जाता है। 

विज्ञापन


वहां किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। पूरा देश आजाद हो गया है लेकिन गुजरात अभी तक आजाद नहीं हुआ है। हम वहां जाएंगे और मीटिंग करेंगे। वहां के किसानों की आवाज उठाएंगे और आजाद करवाएंगे।
विज्ञापन


लालकिला तो भूतों का डेरा, घुसना होता तो संसद में जाते
राकेश टिकैत ने लालकिले पर धर्म विशेष का झंडा फहराने को सत्ता पक्ष की साजिश करार दिया। टिकैत ने कहा कि लालकिले में क्या रखा है, वो तो भूतों का डेरा है। किसानों के लिए वहां कुछ नहीं है। किसानों को अगर घुसना ही होता तो वे संसद में घुसते, जिनसे हमारी लड़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार किसानों के साथ नाजायज कर रही है : चढूनी
भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के बातचीत की टेबल एक फोन कॉल दूर होने के बयान के बावजूद सरकार मामले को निपटाने के लिए किसानों के साथ बातचीत करने की कोशिश नहीं कर रही है। गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने की मांग करते हुए चढूनी ने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ नाजायज कर रही है, ऐसा न हो कि हमें अंगुली डेढ़ी करनी पड़े।

एमएसपी पर कानून बनाएं, वरना लाखों पैदल करेंगे दिल्ली मार्च : किसान मोर्चो
संयुक्त किसान मोर्चे ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कृषि कानून वापस नहीं लिए और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी के लिए कानून नहीं बनाया तो लाखों की संख्या में किसान दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। बहादुरगढ़ में शुक्रवार को किसान महापंचायत में मोर्चे के सदस्य नेताओं ने किसानों से इस मार्च के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए हुई महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चे की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता डॉ. दर्शन पाल के साथ राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी और युद्धवीर सिंह ने संबोधित किया। किसान नेताओं ने आंदोलन के घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि किसान पैदल दिल्ली मार्च के लिए तैयार रहें। 


सरकार कृषि कानून वापस ले और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए, नहीं तो दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। महापंचायत में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दी। इस महापंचायत का आयोजन दलाल खाप-84 ने किया। महापंचायत के अध्यक्ष खाप प्रधान भूप सिंह ने कहा कि खाप का समर्थन पूरे आंदोलन में जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed