फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Haryana congress Support Bharat Bandh

हरियाणा में भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी भी होंगे शामिल

Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Haryana congress Support Bharat Bandh
कुमारी सैलजा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा कांग्रेस ने आठ दिसंबर को किसानों के भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रदेश और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने दी।

विज्ञापन


डॉ. अजय ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। जब भाजपा सरकार ने इनकी आवाज को अनसुना कर दिया तो किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला लिया। इसके बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया गया।
विज्ञापन



इस कड़ाके की ठंड में किसान खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अपने अड़ियल रवैये को अपनाते हुए किसानों की मांगों को नहीं मान रही। आज देश का अन्नदाता मुसीबत में है। कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को समर्थन दिया जाएगा। किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी भारत बंद में होंगे शामिल

हरियाणा के कर्मचारी संगठन किसानों के भारत बंद में शामिल होंगे। रविवार को सर्व कर्मचारी संघ ने इसका एलान कर दिया। लगभग सभी कर्मचारी संगठन आठ दिसंबर को लंच टाइम में सभी विभागों में गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन करेंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि भारत बंद का सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अलावा हरियाणा कर्मचारी महासंघ व हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच ने भी समर्थन किया है। 

लांबा ने बाकी कर्मचारी संगठनों से भी भारत बंद का समर्थन करने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों के तीखे विरोध के बावजूद कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए संसद में जबरन कृषि कानूनों को बनाया। तीखा विरोध होने के बावजूद सरकार इन कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है।


भारत बंद को निजी स्कूल संचालकों का समर्थन
किसानों व सरकार के बीच गत दिवस बेनतीजा रही वार्ता के बाद रविवार को प्रदेश भर के हजारों स्कूल संचालक किसानों के आंदोलन का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे। स्कूल संचालकों ने किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद का भी समर्थन किया है। इस दिन निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगाएंगे। 

प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू व उपप्रधान संजय धत्तरवाल के नेतृत्व में सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे स्कूल संचालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के स्कूल संचालक इस निर्णायक लड़ाई में कूद पड़ेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed