फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Government of India called farmer leaders for a meeting

Kisan Andolan: भारत सरकार ने किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया, चंडीगढ़ में किया आमंत्रित

Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

बैठक का स्थल महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब सेक्टर 26 चंडीगढ़ तय किया गया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Government of India called farmer leaders for a meeting
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसान नेताओं को बैठक के लिए पत्र जारी किया गया है। यह पत्र किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक व सरबन सिंह पंधेर किसान मजदूर मोर्चा को लिखा गया है। किसानों की मांगों को लेकर इसमें विचार किया जाएगा। बैठक केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ 12 फरवरी की शाम पांच बजे तय की गई है।
विज्ञापन


हरियाणा में अलर्ट पर प्रशासन
हरियाणा के अंबाला में पंजाब की तरफ से आने वाले सभी मार्गों को जिला प्रशासन ने बंद करने का निर्णय ले लिया है। जल्द ही इन मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ से आने जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जाम में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं ऐसे में चंडीगढ़ जाने के लिए एक लेन फिलहाल के लिए खोली गई है। आने वाला रास्ता बंद है। वहीं अंबाला में सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम को अस्थाई जेल बना दिया गया है। ताकि किसानों की गिरफ्तारी होने पर यहां लाया जा सके।

सात जिलों में नेट बंद
किसानों के दिल्ली कूच के चलते अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का प्रसाशन ने फैसला लिया है। शनिवार रात से तीन दिनों तक इन जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा।

अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान 
  •  अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  •  अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।
  •  अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।
  •  एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बांधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
  •   दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी  चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  •  दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन  सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।
  •  चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं।  चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
  •  हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  •  चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  •  चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
  •  आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


पंजाब के 14 रूट प्रभावित, 40 किमी सफर बढ़ा
हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन से पहले पंजाब हरियाणा की सीमा बंद होने से पंजाब के पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के करीब 14 रूट प्रभावित रहे। इसमें पंजाब रोडवेज की 147 बसें अपने गंतव्य तक नहीं जा सकीं। यह बसें अंबाला होकर दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों को जाती हैं। अंबाला डिपो की करीब 50 बसों में से सिर्फ 18 बसों का ही संचालन किया। जो बसें वाया चंडीगढ़ पंजाब में गईं उन्हें 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जबकि अंबाला छावनी से 28 किलाेमीटर के सफर में राजपुरा पहुंच जाते हैं।

अंबाला की 50 बसें रोजाना जाती हैं पंजाब
अंबाला छावनी बस अड्डा से पटियाला के लिए रोजाना करीब 20 बसों का संचालन होता है। लेकिन शनिवार को 9 बसें ही पटियाला जा सकीं। इसी तरह से लुधियाना के लिए भी 20 बसों को संचालन होता है लेकिन चार बसें ही लुधियाना जा सकीं। वहीं अंबाला छावनी से जालंधर के लिए चार बसों का संचालन होता है लेकिन एक बस ही जालंधर जा सकी। जबकि अमृतसर तीन बसें जाती हैं जोकि सुबह के समय तीनों बसे अमृतसर के लिए रवाना की गईं।

पंजाब से तीन बसें ही पहुंची अंबाला
किसान आंदोलन और खन्ना में सीएम रैली के लिए पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की करीब 150 बसों में से तीन बसे पटियाला से अंबाला आई। जबकि 147 बसों को संचालन बंद रहा है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, संगरूर, अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून, सहारनपुर, यमुनानगर, जयपुर और वृंदावन के रूट प्रभावित रहे। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की रात्रि सर्विस की करीब सात बसें, जिसमें दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून से बसें जालंधर अमृतसर और पटियाला में गईं।

निजी बसों ने नहीं उठाई लुधियाना से पहले की सवारियां
किसान आंदोलन से पहले अंबाला अमृतसर राजमार्ग बंद रहा। जिसके कारण पंजाब से आने वाली निजी बसें लुधियाना से राजपुरा , बनूड, जीरकपुर, लालडू होते हुए अंबाला छावनी बस अड्डे पर आ रही थी। यह बसें अंबाला से लुधियाना के बीच की कोई भी सवारी नहीं बैठा रही थी। प्राइवेट बस चालकों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण वह सिर्फ अंबाला से लुधियाना और लुधियाना से अंबाला की सवारी ही बैठा रहे हैं।

भतीजी की शादी निपटाकर जा रहा काम पर
सहारनपुर निवासी बादल ने बताया कि वह लुधियाना फैक्टरी में फाइबर का काम करता है, भतीजी की शादी के बाद उसे वापस लुधियाना जाना है। इसके लिए वह पिछले एक घंटे से छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार कर रहा है, लेकिन कोई बस नही मिल आ रही है।

गोबिंदगढ़ के लिए डेढ़ घंटे से कर रहा बस का इंतजार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वह जींद से छावनी बस स्टैंड आया है, यहां से उसे मंडी गोबिंदगढ़ जाना है जहां पर वह बेकरी में काम करता है उसे बस अड्डे पर डेढ़ घंटा हो गया है। लेकिन बस नहीं आई है। जो प्राइवेट बस चालक है बोल रहे है कि वह लुधियाना में उतारेंगे।

पीपली से आया है और सरहिंद जाना है
कुरूक्षेत्र निवासी समकेश ने बताया कि वह जंघम है और पीपली से आया है उसे सरहिंद जाना है। लेकिन उसे यहां पर सरहिंद की बस नहीं मिल रही है। जो बस उसका चालक बोल रहा है कि वह रास्ते में कहीं नहीं उतारेगा वह सिर्फ लुधियाना की सवारी लेकर जा रहा है।


डेढ़ घंटे से पटियाला की बस का कर रहा इंतजार
कुरूक्षेत्र के अमीन गांव निवासी बुजुर्ग जंगेशवर ने बताया कि उसे पटियाला जाना है और वह डेढ़ घंटे से पटियाला की बस की इंतजार कर रहा है। लेकिन बस नहीं आ रही है न ही कोई ठीक से बता रहा है कि बस कब आएगी।

किसान आंदोलन और खन्ना में सीएम की रैली को लेकर पंजाब से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की तीन बसें पटियाला से अंबाला में आई। करीब 147 बसें विभिन्न रूटों पर नहीं चलीं। -बलविंद्र सिंह, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज, अड्डा इंचार्ज , अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed