फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan Farmers celebrated Black Day in Punjab and Haryana

Kisan Andolan: पंजाब-हरियाणा में किसानों ने मनाया ब्लैक-डे, हिसार में टकराव, रासुका लगाने का फैसला वापस

Fri, 23 Feb 2024 09:51 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

खनौरी बॉर्डर पर गुरुवार रात एक और किसान की मौत हो गई। किसानों का कहना है कि बठिंडा के गांव अमरगढ़ के किसान दर्शन सिंह की आंसू गैस के जहरीले धुएं से तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पटियाला में रखा गया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan Farmers celebrated Black Day in Punjab and Haryana
हिसार में किसानों को पकड़ते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन के दौरान खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर टकराव के दौरान युवा किसान शुभकरण की मौत के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में किसानों ने काला दिवस मनाया। किसानों ने जगह-जगह धरने दिए और काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। किसानों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले जलाकर रोष प्रकट किया। प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए।

विज्ञापन


वहीं, हिसार के खेड़ी चौपटा में धरने पर बैठे किसानों ने दोपहर दो बजे दातासिंह बॉर्डर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक लिया। किसान कच्चे रास्तों से निकलने लगे तो पुलिस ने वहां भी रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया। किसानों के पथराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले चलाए। इसमें दो डीएसपी व एसएचओ घायल हुए हैं। 20 से अधिक किसानों को भी चोट आई है। पुलिस ने किसान नेता सुरेश कौथ समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार किसान शनिवार सुबह 11 बजे एक बार फिर दिल्ली कूच कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बीच, हरियाणा पुलिस ने किसानों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का फैसला वापस ले लिया है। गुरुवार को पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसानों की संपत्ति कुर्क करने और खाते सीज कर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। अंबाला रेंज के आईजी कविराज सिवास ने शुक्रवार को फैसला वापस होने की जानकारी दी। वहीं, दातासिंह वाला व शंभू बॉर्डर पर शुभकरण को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। शुक्रवार को किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभकरण के परिवार को एक करोड़ व बहन को सरकारी नौकरी की घोषणा, परिवार ने प्रस्ताव ठुकराया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मृतक शुभकरण के परिवार को शुक्रवार को एक करोड़ रुपये और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। वहीं, परिवार ने एक करोड़ की सहायता राशि व सरकारी नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनके साथ शुभकरण का परिवार भी मौजूद था।

30 में से छह किसान जमानत पर रिहा, 24 को जेल भेजा

21 फरवरी को पानीपत से शंभू बॉर्डर जाते समय अंबाला में गिरफ्तार किए 30 किसानों में से छह को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया। अन्य 24 को अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed