फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Farmer leaders from across the country will gather in Bathinda

Kisan Andolan: शुभकरण का भोग समागम आज, बठिंडा में जुटेंगे देशभर के किसान नेता, दिल्ली कूच पर कर सकते बड़ा एलान

Sun, 03 Mar 2024 11:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Mar 2024 11:02 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में युवा किसान शुभकरण सिंह के भोग समागम में देशभर के किसान संगठनों के नेता जुटेंगे। 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। किसान नेता दिल्ली कूच और अपनी अगली रणनीति का एलान भी आज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer leaders from across the country will gather in Bathinda
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार यानी आज बठिंडा के गांव बल्लों में युवा किसान शुभकरण सिंह का भोग समागम है। इसमें देशभर से किसान नेताओं के जुटने की संभावना है। आज किसान संगठन अपनी अगली रणनीति और दिल्ली कूच पर बड़ा एलान कर सकते हैं। उधर, तेज बारिश के बावजूद किसान शंभू बॉर्डर पर पूरी मजबूती से डटे हैं। व्लॉगर भाना सिद्धू, लक्खा सिधाना व जसविंदर बरार शंभू बॉर्डर पहुंचे और अपने संबोधनों के जरिये किसानों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


शनिवार को हुई बारिश की वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। किसानों के कंबल, गद्दे और अन्य सामान भीग गया है।  किसान सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों को हर तरह के मौसम में काम करने की आदत होती है इसलिए बारिश किसानों के जोश को कम नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन


किसान बलदेव सिंह ने कहा कि नेताओं के फैसले का इंतजार है। वरना किसान मांगें मनवाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। किसानों ने साफ किया कि वह अपने गांवों में भी लगातार संदेश भेज रहे हैं कि फसलों की देखरेख का जिम्मा परिवार के बाकी सदस्यों को देकर बॉर्डर पर हाजिरी बढ़ाई जाए। ऐसा करके ही सरकारों पर दबाव कायम रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभकरण के भोग समागम की तैयारियों में सरवन सिंह पंधेर, मनजीत सिंह राय समेत अन्य किसानी नेता फिलहाल बठिंडा में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किसान नेताओं ने पंजाब समेत बाकी राज्यों से किसानों व नौजवानों को बड़ी गिनती में भोग समागम में पहुंचने की अपील की। पंधेर ने कहा है कि खास तौर से रविवार को पंजाब में ऐसा कोई घर न बचे, जिससे कोई भोग समागम में न पहुंचे। यही हमारी शहीद शुभकरण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


आपको बता दें कि किसान आंदोलन को 19 दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके मोर्चा लगातार बढ़ रहा है। पंधेर ने एक बार फिर से केंद्र से एमएसपी की कानूनी गारंटी देने समेत किसानों व मजदूरों के कर्ज माफ करने, लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed